Kya Mobile Se Ayushman Card Ban Sakta Hai?

भारत सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं भारत वासियों के लिए लांच की जाती हैं। जिसका लाभ सीधे तौर पर भारत वासियों को प्राप्त होता है। इसी तरह की एक योजना है Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY) इसमें लाभार्थी का एक Ayushman card बन जाता है। जिससे लाभार्थी को  अपना इलाज करवाने के लिए सरकार की तरफ से 5 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। 

Kya Mobile Se Ayushman Card Ban Sakta Hai?

कई लोगों का सवाल होता है कि क्या मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बन सकता है क्योंकि पहले इसे बनवाले के लिए सरकारी अस्पताल और CSC केंद्र जाना पड़ता था। 

तो दोस्तों इसका जवाब है हाँ, अब सरकार द्वारा एक ऐप लांच किया गया जिसका इस्तेमाल करके आप मोबाइल से खुद ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप इस आर्टिकल Mobile Se Ayushman Card Kaise Banaye इसको पढ़कर और इस पूरी प्रक्रिया को समझ कर मोबाइल से ही अपना और अपने परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। 

आयुष्मान कार्ड क्या है?

भारत सरकार जन कल्याण और देश के अलग अलग भगौलिक खेत्रों में रहने वाले अलग अलग संस्कृति के लोगों के विकास और उन्हें और बढ़ावा देने के लिए नयी नयी योजना लांच करती रहती है। 

इसी तरह की एक योजना Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY) है। पहले इसका नाम Ayushman Bharat Yojana (ABY) था। अब इसका नाम PM-JAY कर दिया गया है। 

इस योजना के लाभार्थी pmjay registered hospitals से  साल में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। इनमें  कई बड़े छोटे प्राइवेट अस्पताल और लगभग हर सरकारी अस्पताल आते हैं। 

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?

भारत सरकार इस योजना पर काफी खर्चा करती है। ताकि देश के आम और आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के स्वाथ का ध्यान रखा जाए। क्योंकि बिमारियों से ज़्यादातर यही वर्ग प्रभावित होता है। 

भारत के नागरिकों की सेहत से समबन्धित योजनाओं में यह योजना सबसे उत्तम है। इस योजना के तहत आवेदन करने वालों के लिए एक पात्रता तय की गयी। 

देश का हर वो नागरिक जो इस  पात्रता के अंतर्गत आता है। वो इस योजना के तरह अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। हर गांव और शहर में के हिसाब से एक लिस्ट जारी की गई है। जिसमें उन सभी के नाम हैं जो इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं। 

अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य का Ayushman Card बना है या इस लिस्ट में नाम है तो आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके आलावा सरकार द्वारा जो पात्रता निर्धारित की गयी है। वो इस प्रकार है। 

आयुषमान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता 

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इसकी पात्रता को ग्रामीण और शहरी दो भागों में बांटा गया है। आवेदनकर्ता का भारीतय नागरिक होना अनिवार्य है। इसके आलावा अन्य पात्रता इस प्रकार है। 

आयुष्मान कार्ड – ग्रामीण क्षेत्र लोगों के लिए पात्रता 

  • ऐसे परिवार जिनकी जमीन नहीं है। 
  • दिहाड़ी करके कमाई करने वाले परिवार 
  • ऐसे परिवार जिनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है। 
  • वो लोग जो विकलांग हैं। 
  • ऐसे लोग जिनके परिवार में कोई 16 से 59 साल कोई कमाने वाला पुरुष नहीं है। 
  • ऐसे लोग जिनके कच्चे घर हैं। 

शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए पात्रता 

  • घरों में नौकरी करने वाले 
  • भीख मांग कर गुजारा करने वाले 
  • गली, मुहल्लों, सडकों से कूड़ा उठाने वाले 
  • ठेला लगाकर सामान बेचने वाले 
  • किसी भी तरह की रिपेयर करने वाले
  • पेंटर, घर बनाने वाले मिस्त्री, लेबर,  वेल्डर, सिक्योरिटी गार्ड
  • ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले, रिक्शा चलाने वाले, बस चालक, कंडक्टर 
  • वेटर, दूकान पर काम करने वाले, चपरासी

इसके आलावा सरकार द्वारा पात्रता के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकें। 

Ayushman Card Kaun Nahin Bna Sakta

 आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले यह भी जानना जरुरी है कि ऐसे कौन लोग हैं जो यह कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। क्योंकि जब  कभी इस तरह की योजना सरकार लांच करती है। तो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि सिर्फ ऐसे लोगों को ही योजना का लाभ मिले। 

जो असल मायने में योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। ताकि अन्य कोई इस योजना का लाभ न ले सके। तो आईये जानता हैं Ayushman card kaun nahin bna sakta. 

  • सरकारी कर्मचारी 
  • ऐसे लोग जिनके पास दो पहिया या चार पहिया वाहन है। 
  • जिनके प्रति माह आय 10,000 से अधिक है। 
  • जिनके पास खेती करने के लिए मशीने हैं। 
  • ऐसे लोग जिनकी खेती योग्य जमीन 5 एकड़ से ज़्यादा है। 
  • ऐसे लोग जिनके घर में फ्रिज और लैंडलाइन फोन है। 
  • ऐसे लोग जिनके पास किसान कार्ड है। 
  • ऐसे लोग जो पक्के और अच्छे मकान में रहते हैं। 

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता की जाँच – आयुष्मान कार्ड लिस्ट

अभी आपने पात्रता के बारे में पढ़। सरकार इस योजना के दायरे को नरंतर बढ़ा रही है। ताकि जितने भी कार्य वर्ग इस योजना से वंचित हैं। उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा सके। 

आप खुद भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने के दो तरीके हैं। 

  • Ayushman App से 
  • Official Website से 
  • 14555 पर कॉल करके 

आईये इन तरीकों को एक एक करके समझते हैं। 

Ayushman App से 

Ayushman App से अपनी पात्रता चेक करने के लिए पहले इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड करना है। उसके बाद आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना है। 

  •  डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को खोलें। 
  • अब आपको नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Login as में Beneficiary को सेलेक्ट करना है।  
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इस नंबर पर OTP आएगा। 
  • नीचे दिए छोटे छोटे डिब्बों में OTP दर्ज करना है फिर Captcha Code दर्ज करके नीचे दिए Login पर क्लिक कर देना है। 

इस तरह आप इस ऐप में लॉगिन हो जायेंगे। अब आगे की प्रक्रिया में आपको Beneficiary सर्च करना है। चलिए इस प्रक्रिया को समझते हैं। 

  • यहाँ सबसे पहले आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। 
  • फिर Scheme में PMJAY को सेलेक्ट करना है। 
  • Search By में आपको Family Id, Aadhaar Number, Name, Location – Rural, Location – Urban, PMJAY ID आदि इनमें से बारी बारी सेलेक्ट करके अपना नाम देख सकते हैं। 
  • पहले आप Aadhaar Number दर्ज करके देखें। क्या आपका रिकॉर्ड है या नहीं। यदि Record not Found आ रहा है। तो आप अभी इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र नहीं है। 
  • इसी तरह आप अपने अन्य परिवार के सदस्यों की पात्रता चेक कर सकते हैं। 

अगर आप लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना है। 

  • इसके लिए Search By में आपको  Location – Rural या Location – Urban को सेलेक्ट करना है। 
  • अपनी लोकेशन सेलेक्ट करने के बाद आपको District, फिर Sub – District सेलेक्ट करने के बाद Village या City / Town सेलेक्ट करना है। 
  • अगर आप शहर में रहते हैं तो आपको अपना Ward भी सेलेक्ट करना होगा। 
  • उसके बाद Search पर क्लिक कर देना है। 
  • अब थोड़ा सा नीचे आपके गाँव या Ward के सभी बेनेफिशरी की लिस्ट आ जाएगी। 
  • यहाँ Collapse All के साइड में पीडीऍफ़ के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • आपके सामने आपके एरिया का लिस्ट खुल जायेगी। अब आप इस लिस्ट में अपना नाम या अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम चेक कर सकते हैं। 

Official Website से 

ऑफिसियल वेबसाइट से पात्रता चेक करने के लिए आपको अपने किसी भी ब्राउज़र में जाना है। और फिर pmjay.gov.in  टाइप करना है। आप इस वेबसाइट की होम स्क्रीन पर आ जायेंगे। 

होमस्क्रीन पर आने के बाद आपको am i eligible पर क्लिक करना है। इसकी बाद जो भी डिटेल मांगी जा रही हो उसे भरकर और सबमिट करने अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। 

14555 पर कॉल करके 

यह सबसे आसान तरीका है। इस तरीके से अपने पात्रता की जांच करने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14555 पर कॉल करना है। वहां आपसे बेसिक डिटेल पूछी जाएगी। जिसके बाद आप बता दिया जायेगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं। या फिर नहीं। 

अगर लिस्ट में या आधार कार्ड नंबर दर्ज करने पर आपका नाम आ रहा है। और आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं। तो आगे मैंने आवेदन से जुडी हर प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप लिखा है। उसे जरूर पढ़ें। 

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। तब ही आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इस कार्ड को  बनवाने के लिए जो दस्तावेज आपके पास होने चाहिए वो इस प्रकार है। 

  • उम्र और पहचान के प्रमाण के लिए  (आधार कार्ड / पैन कार्ड)
  • राशन कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • मोबाइल नंबर जो आधार और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए 
  • आपके पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 

आयुष्मान कार्ड या आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे

  • इस योजना के लाभार्थी को एक साल में 5 लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। 
  • मरीज के अस्पताल में दाखिल होने के बाद सारा खर्चा इसी योजना के तहत वहन होता है। 
  • जिसकी भी उम्र 18 साल हो चुकी है और पात्र हैं तो वो स्वयं ही मोबाइल से आवेदन कर सकता है। 
  • इस योजना के लाभार्थी को अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए एक भी रुपया देने की जरुरत नहीं होती। 
  • परिवार के किसी भी सदस्य का नाम लिस्ट में हो तो पूरा परिवार इस कार्ड को बनवा सकता है। 
  • इस योजना के तहत कई तरह की गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलती है। 
  • इस योजना के तहत सरकारी ही नहीं कई बड़े एवं छोटे प्राइवेट अस्पतालों से भी इलाज करवाया जा सकता है।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। और आपको Kya Mobile Se Ayushman Card Ban Sakta Hai? इस सवाल का जवाब भी मिल गया होगा। और आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के फायदे, पात्रता,

इसके अलावा अगर आपको कुछ पूछना है या जानकारी लेनी है तो मुझे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Telegram Group (Join Us)Join Now
Whatsapp Group (Join Us)Join Now


Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top