कभी न कभी हमें अपनी फोटोज को या हमारे द्वारा बनाये गए नोट्स को Digitally स्टोर करने की जरुरत पड़ती है। ऐसे में जब हम फोटोज को मोबाइल में, मेमोरी कार्ड में या Online कहीं पर स्टोर करते हैं तो उससे स्टोरेज काफी भर जाती है।
जिसे वजह से हम कुछ और भी रख पाते और फोटोज को डिलीट भी नहीं करना चाहते। तो इसका एक ही सलूशन है। और वो है फोटो को पीडीऍफ़ में बदलना। अपने नोट्स की फोटो खींच कर पीडीऍफ़ में बदलने से आप अपने नोट्स को कहीं भी पढ़ सकते हैं।
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/08/Photo-Se-Pdf-Kaise-Banaye-1024x536.webp)
इस आर्टिकल में आप Photo Se Pdf Kaise Banaye इसी के बारे में जानेंगे तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें। आपको कुछ न कुछ जरूर सीखने को मिलेगा।
Photo Se Pdf Kaise Banaye
फोटो से पीडीऍफ़ बनाना वो भी मोबाइल में, तो ये अब बहुत ही आसान काम है। आप बड़ी ही आसानी से अपने किसी भी मोबाइल से अपनी किसी भी फोटो को पीडीएफ़ में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ऐसे टूल्स की जरूरत पड़ेगी, जो आपकी फोटोस को पीडीएफ़ में बदल सके।
तो दोस्तों इस आर्टिकल में आप इसी के बारे में डिटेल से जानेंगें। कि क्यों फोटो को पीडीएफ़ में बदलना चाहिए, इसे कैसे बदला जाता है और किन किन फोटो के फॉर्मेट्स को आप पीडीएफ़ में बदल सकते हैं।
इसके बाद अंत में आप ये भी जानेगे कि सबसे बढ़िया और आसान तरीके कौन से हैं। जिनसे आप अपने फोटो को पीडीएफ़ में बदल सकते हैं है।
फोटो को पीडीएफ में क्यों बदलें? Why do we convert a photo to PDF?
फोटो से पीडीएफ़ में बदलने की प्रक्रिया को जानने से पहले हमें ये जानने की जरूरत है की हमे अपनी किसी फोटो या नोट्स की फोटो को पीडीएफ़ में क्यों बदलना चाहिए?
तो फोटो से पीडीएफ़ में क्यों बदले? फोटो को पीडीऍफ़ में बदलने से आप एक ही फाइल में कई सारी फोटो को स्टोर कर सकते हैं। कई सारी फोटो भेजने कि बजाए आप एक ही फाइल भेज सकते हैं।
अपने नोट्स की फोटो को एक ही फाइल में स्टोर कर सकते हैं। इससे आपके नोट्स की फोटोज एक ही फाइल में और क्रमानुसार रहती। जिससे आपको इन्हे बाद में भी पढ़ने में आसानी होती है।
इसीलिए हमें अपनी फोटोस को पीडीएफ़ में बदल लेना चाहिए। इससे ये होता है। कि हम एक ही फाइल में अपनी उन फोटोज को स्टोर कर सकते हैं जो हमें बहुत ही पसंद है या फिर वह नोट्स जिन्हें हमने बड़ी ही मेहनत से बनाया था।
Types of Image File Extensions
दोस्तों फाइल एक्सटेंशन वो एक्सटेंशन्स होती है जो किसी भी फाइल के बाद लगती हैं। जिनकी वजह से हमें पता चलता है की वो फाइल किस प्रकार की है। मतलब की अगर किसी फाइल के बाद में या लास्ट में पीडीएफ़ लिखा है।
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/09/photo-se-pdf-2-1-1024x536.webp)
तो हम देख के समझ जाते की ये फाइल पीडीएफ़ है और अगर किसी फाइल के लास्ट में। jpg या फिर png लिखा होता है तो हमें पता चल जाता है कि यह कोई फोटो है।
फोटो की फाइल एक्सटेंशन कई तरह की होती हैं जिन्हें हम अलग अलग कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं। आइए इसे एक लिस्ट के माध्यम से समझते हैं कि यह कितनी तरह की होती है।
11 Types of Image File Extensions
- .jpg (JPEG)
- .png (Portable Network Graphics)
- .gif (Graphics Interchange Format)
- .bmp (Bitmap)
- .tiff (Tagged Image File Format)
- .raw (Camera RAW Image)
- .psd (Adobe Photoshop Document)
- .ai (Adobe Illustrator Artwork)
- .svg (Scalable Vector Graphics)
- .eps (Encapsulated PostScript)
- .pdf (Portable Document Format, can contain images)
- .heif (High-Efficiency Image File)
जयादातर निम्न एक्सटेंशन इस्तेमाल होती हैं।
- .jpg (JPEG)
- .png (Portable Network Graphics)
- .gif (Graphics Interchange Format)
- .bmp (Bitmap)
- .tiff (Tagged Image File Format)
- .raw (Camera RAW Image)
- .psd (Adobe Photoshop Document)
- .svg (Scalable Vector Graphics)
- .heif (High-Efficiency Image File)
JPG और PDF में क्या अंतर है? What is the difference between JPG to PDF?
jpg और pdf के अंतर को हम टेबल की सहायता से समझते हैं और फिर इसके बाद हम समझेंगे कि pdf फॉर्मेट jpg फॉर्मेट से अच्छा क्यों है।
JPG | |
---|---|
Full-Form – JPG (Joint Photographic Experts Group) | Full-Form – PDF (Portable Document Format) |
ये फॉर्मेट सिर्फ फोटो के लिए होता है | इस फॉर्मेट में टेक्स्ट, फोटो और इसके आलावा कई चीज़ें हो सकती हैं। |
इसमें एडिटिंग के बाद फोटो की क्वालिटी कम हो जाती है। | इसमें एडिटिंग करने से कोई फरक नहीं पड़ता। |
कंप्रेस करने पर फोटो Blury हो जाती है। | इसमें कंप्रेस करने पर कोई फरक नहीं पड़ता। |
फोटो को बार बार शेयर करने पर क्वालिटी कम हो जाती है | pdf की क्वालिटी पर इससे कोई फरक नहीं पड़ता। |
Photo Se PDF kaise Banaye (How to Convert Photos to pdf?)
अब हम बात करते हैं फोटो से पीडीऍफ़ कैसे बनाये। जैसे कि आप जान ही चुके हैं कि फोटो को पीडीऍफ़ में बनाना क्यों अच्छा होता है।
तो कुछ ऐसे टूल्स हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से कितनी भी फोटो को पीडीऍफ़ में बदल सकते हैं। इसे हम आगे समझते हैं।
इन टूल्स और तरीके को फॉलो करके आप अपनी किसी भी एक्सटेंशन की फोटो को पीडीऍफ़ में बदल सकते हैं। वो भी बिलकुल फ्री में।
2 तरीके Photo Se Pdf Kaise Banaye
मोबाइल से फोटो को पीडीऍफ़ बनाने के दो तरीके हैं पहला तरीका Mobile App और दूसरा तरीका Online Tool. पहले हम Mobile ऐप के बारे में जानेंगे कि ऐसे कौन से ऐप हैं जो फोटो को पीडीऍफ़ में बदलने में आपकी मदद करेंगे।
पहले बात करते हैं ऐसे ऐप कि जिन्हें आप प्लेस्टोर से बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। ये इस प्रकार हैं
10 Mobile Apps
यह ऐसे 10 Apps की लिस्ट हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी फोटोज को पीडीऍफ़ में कन्वर्ट कर सकते हैं
- PDF to Image Converter
- Adobe Scan
- PDF Reader
- Smallpdf
- Photo Converter
- Photos To PDF
- Image to PDF – PDF Maker
- Image to PDF Converter
- FlashScan
- JPG to PDF Converter
- PDF to jpg Converter
Online Photo to PDF Converter Tools
यह 10 ऑनलाइन टूल्स आपकी फोटो को पीडीऍफ़ में बदलने में आपकी मदद करेंगे।
- Smallpdf (smallpdf.com)
- ConvertImage (convertimage.net)
- ILoveIMG (iloveimg.com)
- Soda PDF Online (sodapdf.com)
- Online2PDF (online2pdf.com)
- PDF2Go (pdf2go.com)
- Img2Go (img2go.com)
- PDFCandy (pdfcandy.com)
- PDF Online (pdfonline.com)
- FreeConvert (freeconvert.com)
- Small Seo Tools (smallseotools.com/pdf-tools)
- iLovePDF (ilovepdf.com)
- PDF Converter (freepdfconvert.com)
- Jpg2pdf (jpg2pdf.com)
- EaseUS (pdf.easeus.com)
- Tiny wow (tinywow.com/pdf/from-jpg)
इनका इस्तेमाल करने के लिए या तो आप इन्हें अपने Google Chrome में सर्च कर सकते हैं। या फिर इनके लिंक को कॉपी करके फिर गूगल क्रोम में पेस्ट करके सर्च कर सकते हैं।
Best Methods to Convert Photo to PDF
आपने 10 फोटो से पीडीऍफ़ में बदलने के लिए 10 Apps के बारे में जाना इसके बाद 15 ऑनलाइन टूल्स के बारे में जाना। अब बात ये है कि इनमें से बढ़िया कौन से हैं।
तो अगर आप काफी ज़्यादा फोटोज को पीडीऍफ़ में बदलना चाहते हैं तो आपको ऐप डाउनलोड करना चाहिए। लेकिना अगर आपको 5 से 10 फोटो को पीडीऍफ़ में बदलना है तो आप ऑनलाइन वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
अब बात आती है इनमें से बढ़िया कौन सा है। तो जो टूल मैं खुद इस्तेमाल करता हूँ वो है Tiny WOW .
Online Tools
आईये अब बात करते हैं कि इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप कैसे अपने फोटो से पीडीऍफ़ बना सकते हैं।
Tiny Wow से फोटो को पीडीऍफ़ मे बदलने की प्रक्रिया
इस वेबसाइट से अपनी फोटो को पीडीऍफ़ में बदलना काफी आसान है। यह वेबसाइट इतनी कमाल की है। आप इस वेबसाइट से पीडीऍफ़ सम्बंधित कई तरह के काम कर सकते हैं।
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/09/Photo-Se-pdf-3-1024x963.webp)
- इसके लिए आपको कोई ऐप भी इनस्टॉल नहीं करना है। बस आपको अपने किसी भी ब्राउज़र में जाना है और सर्च करना है tinywow.com
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/09/Photo-Se-pdf-4-503x1024.webp)
- आप इस वेबसाइट के होमपेज पर आ जायेंगे यहाँ आपको Search वाले ऑप्शन में JPG to PDF लिख कर Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/09/Photo-Se-pdf-5-503x1024.webp)
- अब आपके सामने कई टूल्स की लिस्ट आ जाएगी। यहाँ आपको थोड़ा नीचे आना है और JPG to PDF के ऑप्शन पर क्लिक कर देना।
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/09/Photo-Se-pdf-6-779x1024.webp)
- अब आप Upload from PC or Mobile बटन पर क्लिक करने के बाद जितनी फोटो को पीडीऍफ़ में बदलना है उन्हें सेलेक्ट कर लें। कुछ ही पलों में आपकी सभी फोटोज इसमें अपलोड हो जाएंगी।
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/09/Photo-Se-pdf-2-637x1024.webp)
- बस अब Create PDF के बटन पर क्लिक करदें। आपकी सभी फोटो की एक पीडीऍफ़ फाइल बन जाएगी। अब Download के बटन पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फाइल को डाउनलोड कर लें।
![[25+ Free Tools] Photo Se Pdf Kaise Banaye | 2023 | Why do we convert a photo to PDF?](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/09/Photo-Se-pdf-1-1024x737.webp)
तो दोस्तों इस तरह आप tinywow वेबसाइट का इस्तेमाल करके आसानी से अपनी कई फोटो को एक पीडीऍफ़ फाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं।
Apps
यह दो कुछ ऐसे ऐप हैं जिनका मैं भी कभी कभी इस्तेमाल करता हूँ जब मुझे अपनी कई सारी फोटोज को एक ही पीडीऍफ़ फाइल में बदलनी होती है।
तो इसके लिए मैं Image to PDF – PDF Maker ऐप का इस्तेमाल करता हूँ इस ऐप को आप प्लेस्टोर से इनस्टॉल कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में Photo Se Pdf Kaise Banaye इस बारे में आपको काफी कुछ बताया। मैंने आपको 11 ऐप्स बताये और 16 ऑनलाइन टूल बताये जो आपके फोटो को पीडीऍफ़ में बदल सकते हैं।
मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको जरूर कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर आपको मुझसे किसी तरह की मदद चाहिए या आपको कोई जानकारी लेनी हो तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। वेबसाइट पर अपना कीमती समय देने के लिए आपका धन्यवाद।