अपने पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट कैसे करें (Purane Computer Ko Fast Kaise Kare) 11 आसान तरीके
जब हमारा कंप्यूटर या लैपटॉप कुछ साल पुराना हो जाता है तो आपने भी देखा होगा कि वो पहले से स्लो हो जाता है। कई बार हैंग करने लगता है, कई बार तो जल्दी लोड ही नहीं होता। अगर कोई फाइल ओपन करो तो वो खुलने में बहुत समय लगा देती है।
ऐसे में हम परेशान हो जाते है। कि इसको सही कैसे करें। तो दोस्तों पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट कैसे करते हैं इसके बारे में आप इस आर्टिकल में जाएंगे।
इस आर्टिकल में मैंने Purane Computer Ko Fast Kaise Kare (पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट कैसे करें) इस विषय पर 11 तरीके बताये हैं जिनको करने से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को फ़ास्ट कर सकेंगे।
Purane Computer Ko Fast Kaise Kare ( पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट कैसे करें )
जब हमारा कंप्यूटर या लैपटॉप पुराना हो जाता हो तो हम यह Notice करते हैं कि वो अब पहले की तरह फ़ास्ट काम नहीं करता। जो हमें काफी परेशान कर देता है।
यह एक ऐसी समस्या है जो हर कंप्यूटर चलाने वाले को कभी न कभी तो आती ही है। जिनको पता होता है कि इसे कैसे ठीक करना है वो इसे चुटकियों में कर लेते हैं। लेकिन हमारे जैसे जिन्हे कंप्यूटर की ज़्यादा नॉलेज नहीं है बस काम भर का ही कंप्यूटर चलाना आता है तो हमारे लिए ये पहाड़ बन जाती है।
तो इस आर्टिकल को पढ़कर आप काफी हद तक अपने पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट कर सकेंगे। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है। अगर आपको Basic कंप्यूटर भी आता है तो भी आप इसे आसानी से कर लेंगे। मैंने कुछ जगह यूट्यूब की वीडियो भी ऐड की है ताकि आप अच्छे से सीख पाएं।
आइये पहले समझते हैं हमारा कंप्यूटर स्लो क्यों हो जाता है।
हमारा कंप्यूटर स्लो क्यों हो जाता है?
हमारा कंप्यूटर जैसे जैसे पुराना होता जाता है तो वो स्लो होता जाता है। जिसके कुछ कारण है। जो कंप्यूटर को स्लो कर देते हैं।
एक तो ये कंप्यूटर पुराना हो गया है। आप किसी भी तरह की फाइल को डिलीट तो कर देते हैं लेकिन आप Recycle Bin को खाली नहीं करते। एक साथ कई प्रोग्राम चला लेते हैं। फ्री वाला Anitvirus इंस्टाल किया हुआ है।
आपके कंप्यूटर के ड्राइवर और सॉफ्टवेयर पुराने हो गए हैं। कंप्यूटर को ऑन करते ही कई तरह के प्रोग्राम अपने आप खुल जाते हैं। C Drive भरी हुई है या भरने वाली है। जरुरत से ज़्यादा सॉफ्टवेयर इनस्टॉल किये हुए हैं।
आप बड़े सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। तो ये सब कुछ कारण हैं जो आपके पुराने कंप्यूटर को काफी स्लो कर देते हैं।
तो चलिए पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट करने के तरीके कौन कौन से हैं इन्हें जानते हैं।
Purane Computer Ko Fast Kaise Kare – 11 तरीके
यहाँ मैंने कुछ ऐसे तरीके बताये हैं जिनको करने के बाद आपका कंप्यूटर फ़ास्ट हो जायेगा। फिर आपसे यही कहता हूँ कि पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट करनी की प्रक्रिया बहुत ही आसान है।

यहाँ मैंने 11 तरीके जरूर बताएं हैं लेकिन हो सकता है कि सारे तरीके आपको न करने पड़े या आप कुछ तरीकों का इस्तेमाल पहले से करते हों तो ऐसे में नीचे बताये तरीकों को जरूर पढ़ें।
ये सभी तरीके आपके कंप्यूटर को फ़ास्ट करने में आपकी पूरी मदद करेंगे।
#11. फ़ालतू सॉफ्टवेयर Uninstall करें।
कभी कभी हम जरुरत से ज़्यादा सॉफ्टवेयर इनस्टॉल कर लेते हैं जो काफी लम्बे समय से वैसे के वैसे पड़े रहते हैं। काफी लम्बे समय तक इन्सटाल्ड रहने के बाद ये Corrupt होने लगते हैं।
जिस वजह से ये लोड होने में काफी समय लगा देते हैं। तो इन्हें Uninstall करने के लिए अपने keyboard में ( windows + X ) एक साथ दबाएं। इससे एक विंडो खुलेगी।
यहाँ आपको Installed Apps पर क्लिक कर देना है। अब आपके कंप्यूटर में जितने भी सॉफ्टवेयर इन्सटाल्ड हैं उनकी लिस्ट आ जायेगी। यहाँ सॉफ्टवेयर को Uninstall करने के लिए उस सॉफ्टवेयर पर Mouse की Right Click करें और Uninstall के button पर क्लिक कर दें।
ध्यान दें कि आपको ऐसे सॉफ्टवेयर को अनइंस्टाल नहीं करना है जिनका नाम Microsoft से शुरू होता हो।
#10. C Drive को क्लीन करें
C Drive एक ऐसी स्टोरेज होती है जिसमें विंडोज की सारी सिस्टम फाइल होती। जैसे जैसे हमारा कंप्यूटर पुराना होता जाता है वैसे वैसे इसमें कुछ ऐसे Cache फाइल बनती जाती हैं।
जिनका कोई काम नहीं होता। C Drive को क्लीन न करने की वजह से ये भर जाती है जो हमारे पुराने कंप्यूटर को स्लो कर देती है।
#9. C Drive की फालतू फाइल को क्लीन करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने डेस्कटॉप के टास्कबार में Disk CleanUp Search करें।
- अब एक छोटी से विंडो खुलेगी जिसमें C Drive पहले से सेलेक्ट होगा यहाँ आपको OK पर क्लिक कर देना है। अगर ये नहीं है तो आप क्लिक करके सेलेक्ट कर सकते हैं।
- उसके बाद सभी फाइल्स को सेलेक्ट करना है और OK पर क्लिक कर देना है।
इस तरह आप अपने पुराने कंप्यूटर की C Drive को क्लीन कर सकते हैं।
#8. Recycle Bin को खाली करें
हम ऑडियो, वीडियो या किसी भी तरह की फाइल को जब डिलीट करते हैं तो यह Recycle Bin में चली जाती है। जो पूरी तरह से आपके कंप्यूटर से डिलीट नहीं होती। अगर काफी समय से आप Bin को खाली नहीं करते तो इसकी वजह से भी कहीं न कहीं आपका कंप्यूटर स्लो हो जाता है।
Recycle Bin की फाइलों को परमानेंट डिलीट करने के लिए इसके आइकॉन पर Right Click करें और फिर Empty Recycle Bin क्लिक करें इससे एक ही बार में Recycle Bin की सभी फाइलें डिलीट हो जाएंगी।
#7. Startup Apps को बंद करें
जब हम कंप्यूटर को ऑन करते हैं तो कुछ सॉफ्टवेयर अपने बैकग्राउंड में चलने लगते हैं। जो आपके कंप्यूटर की लोडिंग को स्लो कर देते हैं। इन्हें डिसएबल करना बहुत जरुरी होता है।
- Startup Apps को Disable करने के लिए Keyboard की (Ctrl + Alt + Delete) बटन दबाएं।
- एक विंडो खुलेगी। इसमें Task Manager पर क्लिक करना है। अब यहाँ आपको Startup Apps को सेलेक्ट करना है। यहाँ सभी प्रोग्राम की लिस्ट खुल जायेगी। Disable करने के लिए उस सॉफ्टवेयर पर क्लिक करें और Disable वाले बटन पर क्लिक करदें।
- यहाँ आपको सिर्फ उन्हीं सॉफ्टवेयर को डिसएबल करना है जो अपने इंसटाल किये हैं। अगर आपको कंप्यूटर के बारे में ज़्यादा जानकरी नहीं हैं तो अन्य किसी भी App को न छेड़ें।
इससे वो सभी सॉफ्टवेयर कंप्यूटर ऑन करते ही नहीं चलेंगे। जिससे आपका कंप्यूटर पहले से फ़ास्ट हो जायेगा।
#6. Google Chrome को Uninstall करें
दोस्तों अगर आपको नहीं पता तो Google Chrome एक अच्छा ब्राउज़र होने के साथ साथ एक भारी सॉफ्टवेयर है जो बैकग्राउंड में कुछ न कुछ प्रोसेस करने में लगा रहता है।
क्योंकि आपका कंप्यूटर पुराना है और स्लो चलता है तो आपको इसकी जगह किसी और ब्राउज़र का इस्तेमाल करना चाहिए।
अब आपका सवाल होगा कि अगर Google Chrome को Uninstall कर दें। तो इसकी जगह किस ब्राउज़र का इस्तेमाल करेंगे। तो इसकी जगह आप Opera GX ब्राउज़र जो कि एक गेमिंग ब्राउज़र हैं।
यह काफी हल्का है और फ्री है। इसमें एक क्लीनर होता है जिससे आप फ़ालतू की जंक फाइलें Opera GX ब्राउज़र में ही क्लीन कर सकते हैं।
आप Microsoft का Edge Browser भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह Microsoft का ऑफिसियल ब्राउज़र है तो यह विंडोज के हिसाब से ही कस्टमाइज करके बनाया गया है। जिस वजह से विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ बहुत ही Smoothly काम करता है।
#5. (temp) से Temporary Files को delete करें
वैसे तो जब आप C Drive को क्लीन करेंगे तो Temporary Files अपने आप डिलीट हो जाती हैं। लेकिन इसे आप मैन्युअली भी कर सकते हैं। यह करना भी बहुत आसान है।

- इसे करने के लिए आपको एक साथ Window + R बटन दबाना है। इसके बाद Run नाम से एक छोटा सी विंडो खुलेगी।
- यहाँ आपको temp टाइप करना है। और Ok पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक फोल्डर खुल जाएगा। यहाँ आप एक साथ Ctrl + A बटन को दबा कर सभी फाइलों को सलेक्ट करें। और Shift + Delete बटन को दबाकर सभी फाइलों को एकबार में डिलीट कर दें।
इससे सारी टेम्पररी फाइल्स डिलीट हो जाएंगी। इस तरीके से किसी भी तरह का किसी भी फोल्डर या सॉफ्टवेयर का कोई नुकसान नहीं होता।
#4. ( %temp% ) से Temporary Files डिलीट करें।
%temp% एक ऐसी कमांड है,जो हमारे द्वारा इंस्टाल किये सॉफ्टवेयर या अन्य फाइलों की जो टेम्पररी फाइल्स होती हैं उन्हें डिलीट करता हैं। जबकि temp कमांड से कंप्यूटर द्वारा बनाई गयी टेम्पररी फाइल को डिलीट किया जाता है।

इसके लिए आपको फिर Window + R Shortcut Key दबानी है। Run नाम से एक छोटी से विंडो खुलेगी उसमें आपको %temp% टाइप करके ok पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने एक फोल्डर खुलेगा। इस फोल्डर में जितनी भी फाइलें हैं उन्हें सेलेक्ट करें और ( Shift + Delete ) Shortcut Key दबा कर इन्हें परमानेंट डिलीट कर दें।
इससे भी आपके कंप्यूटर को कुछ हद तक फ़ास्ट करने में मदद मिलेगी।
#3. PC Manager install करें
PC Manager एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसे Microsoft ने ही बनाया है। यह कंप्यूट की परफॉरमेंस को बूस्ट करने में मदद करता हैं। यह अपने फ़ालतू की फाइलों को डिलीट कर देता हैं। इसके आलावा और भी कई फायदे हैं इस सॉफ्टवेयर के।

तो इसे इनस्टॉल करने के लिए अपने ब्राउज़र पर Microsoft PC Manager Type करें और फिर पहली वेबसाइट पर क्लिक करे। और इसे डाउनलोड कर लें। उसके बाद इसे इनस्टॉल कर लें।
यह सॉफ्टवेयर आपको कंप्यूटर की Health Check करने में मदद करेगा, आपके Computer को Boost करने में मदद करेगा, Clean करने में मदद करेगा इसके आलावा यह सॉफ्टवेयर आपकी विंडोज को अपडेट करने में भी आपकी मदद करेगा।
#2. पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट करने के लिए Drivers Update करें
Drivers ऐसे टूल होते हैं जिनकी वजह से हम External Devices को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करके उन्हें इस्तेमाल कर पाते हैं। अगर आपने लम्बे समय से अपने कंप्यूटर को अपडेट नहीं करते हैं।
तो इससे आपके कंप्यूटर में इन्सटाल्ड ड्राइवर भी अपडेट नहीं हो पाते जो पुराने हो जाते हैं और किसी न किसी बग की वजह से माउस और कीबोर्ड द्वारा इनपुट देने पर सही से काम नहीं करते। इसलिए ड्राइवर को अपडेट करना बहुत जरुरी है।
वैसे तो जब आप अपनी विंडोज को अपडेट करते हैं तो यह अपने आप अपडेट हो जाते हैं। लेकिन जब आप नयी विंडो इनस्टॉल करते हैं तो कुछ Driver आपको अलग सेडाउनलोड करने पड़ते हैं।
इसे मैन्युअली करने से अच्छा आप अपनी विंडो को ही अपडेट कर लें। इसका तरीका मैंने Windows को Update करें में बताया है।
#2. पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट करने के लिए Windows Update करें
अगर आपके कंप्यूटर में इन्सटाल्ड विंडो काफी पुरानी हो गयी है अपने काफी लम्बे समय से इसे अपडेट नहीं किया है तो आपको इसे अपडेट कर लेना चाहिए। अगर आप अपने कंप्यूटर में Internet चलाते हैं या PenDrive के माध्यम से फाइलें ट्रांसफर करते हैं तो।
क्योंकि जब विंडो पुरानी हो जाती है तो डाटा ट्रांसफर करने और इंटरनेट चलाने से कई तरह के बग और वायरस कंप्यूटर में आ जाते हैं। जो कंप्यूटर को स्लो करने साथ आपके कंप्यूटर की बैंड बजा देते हैं।
आप अपने कंप्यूटर की सेटिंग में जाकर भी विंडो को अपडेट कर सकते हैं। या फिर अगर आपने PC Manager सॉफ्टवेयर को Download कर लिया है। तो उसमें Protection के Option में जाकर भी आप अपने कंप्यूटर की Windows और Drivers को अपडेट कर सकते हैं।
#1. SSD को इस्तेमाल करें – पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट करने के लिए
अगर आप कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं तो आप SSD का इस्तेमाल कर सकते हैं यह Hard Disk का एक अलटरनेट है। ये Hard Disk से काफी ज़्यादा फ़ास्ट होती है। SSD का Full Form Solid State Drive होता है।
ये Hard Disk से थोड़ी सी महँगी होती है। लेकिन अगर आप इसे अपने पुराने कंप्यूटर में लगाते हैं तो ये आपके पुराने कंप्यूटर को कई गुना फ़ास्ट कर सकता है। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Amazon – यहाँ क्लिक करें
निष्कर्ष
तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने अपने पुराने कंप्यूटर को फ़ास्ट करने के 11 तरीकों के बारे में जाना जहाँ मैंने आपको डिटेल में सभी तरीकों के बारे में बताया। अगर आप इन सभी तरीकों को फॉलो करते हैं, तो आप अपने कंप्यूटर को फ़ास्ट कर सकेंगे।
वैसे तो मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है कि आप आसानी से इन तरीकों को फॉलो कर सको। लेकिन फिर भी अगर आपका कोई डाउट है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है आप इस आर्टिकल (Purane Computer Ko Fast Kaise Kare | 11 तरीके | 2023 ) को पढ़कर कंप्यूटर को फ़ास्ट करना सीख गए होंगे। हमारी वेबसाइट Sab Hindi Me पर अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।