Resume एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जो आपको एक अच्छी प्राइवेट Job दिलवाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि यह आपकी पूरी “Qualification“, आपके “Talent” का एक छोटा सा लेखा जोखा होता है। आपके पास चाहे कितने भी अच्छी क्वालिफिकेशन क्यों ना हो लेकिन अगर आपका Resume प्रभावशाली नहीं है तो आप अपनी मनचाही जॉब प्राप्त करने में असफल हो सकते हैं।

अगर आप भी अपना एक प्रभावशाली रिज्यूमे बनाना चाहते हैं। अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके तो दोस्तों यह आर्टिकल आप के लिए ही है। इस आर्टिकल में मैंने हर एक प्रक्रिया को अच्छे से समझाया है।
इसे पढ़कर आप बिलकुल एक अच्छा “Impressive Resume” खुद से बना सकते हैं वो भी अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके। इस आर्टिकल में आप डिटेल में मोबाइल से रिज्यूमे बनाना सीखेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
Resume क्या होता है।
Resume एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जिसमें हमारी Qualification, Experience, Skills का लेखा जोखा होता है। इसके इस्तेमाल से जॉब प्राप्त करना आसान होता है। क्योंकि इस डॉक्यूमेंट से Employer को आपके Education और Skills के बारे में जानकारी लेने में आसानी होती है।
यह एक या दो पेज का होता है। इसमें आप कुछ ऐसी अन्य डिटेल भी होती है। जिससे एम्प्लायर को यह पता चलता है। कि आपके कंपनी के प्रति क्या Goal हैं। क्या आप वाकय में उनकी कंपनी के योग्य हैं या नहीं।
यह डॉक्यूमेंट संक्षिप्त होने के साथ साथ to the point भी होता है। इसीलिए एक अच्छा रिज्यूमे प्राइवेट कंपनी में या संस्था में जॉब लेने में काफी मददगार साबित होता है।
Resume Kaise Banaye Mobile Se – Overview
अगर आपको एक अच्छी जॉब पानी है तो आपको रिज्यूमे को इस तरह से बनाना होगा ताकि वह सबसे अलग लगे और साथ में Simple और Attractive भी हो जो आपको जॉब दिलवाने में अहम् भूमिका निभाए और Interviewer आपसे प्रभावित हो जाये और जॉब आप ही को मिले।
ब्लॉगपोस्ट का विषय | मोबाइल से रिज्यूमे कैसे बनाएं |
कितने फॉर्मेट मिलेंगे | 10 Editable Format |
प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने लिए तरीके | 2 |
प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए टिप्स | 5 टिप्स |
यह रिज्यूमे किस जॉब के लिए हैं। | किसी भी जॉब के लिए बना सकते हैं |
Mobile Se Resume Kaise Banaye जरुरी Tips
आजकल नौकरी पाने के लिए रिज्यूमे एक बहुत ही जरुरी डॉक्यूमेंट है जिसके बिना नौकरी मिलने के अवसर कम हो जाते हैं। ऑनलाइन रिज्यूमे बनाने की यह प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक होने के चलते ज़्यादातर लोग इंटरनेट से सम्बंधित रिसोर्सेज का इस्तेमाल करते हैं।
यहाँ मैंने कुछ ऐसे टिप्स एवं ट्रिक्स बताये हैं जो आपके रिज्यूमे को बेहतर बनाने मेंआपकी मदद करेंगे।
1. रिज्यूमे बनाने के लिए बेस्ट मोबाइल ऐप्स का उपयोग करें
आपके पास अपने रिज्यूमे को बनाने के लिए कई मोबाइल ऐप्स हो सकते हैं। कुछ ऐप्स हैं जो आपको प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए एक बेहतर ऑप्शन और टेम्पलेट प्रदान करते हैं।
और ये आपके कैरियर और स्किल्स को अच्छे से दिखाने में मदद कर सकते हैं। कुछ ऐप्स में शैली और फ़ॉर्मेटिंग भी शामिल होती है जो आपके रिज्यूमे जो कोप्रोफेशनल और प्रभावशाली बनाती हैं।
2. अपनी Public Profile अपडेट करें
कई नौकरी वेबसाइट्स और पोर्टल्स पर आपको अपनी Public Profile बनाने और Edit करने की सुविधा मिलती है। यह प्रोफ़ाइल आपके रिज्यूमे के साथ जुड़ती है और आपको अच्छे नंबर प्राप्त करने में मदद करती है।
अपनी Public Profile में अपनी Skills, और Qualification को अच्छे से लिखें ताकि आपकी प्रोफ़ाइल देखने वाले व्यक्ति को आपके बारे में एक अच्छी अंदाज मिल सके।
3. अपने Experience को हाइलाइट करें
आपके रिज्यूमे में अपने एक्सपीरियंस को हाइलाइट करना बेहद जरुरी है। आपने जो भी काम और अनुभव अभी तक हासिल किया है, उसे अपने रिज्यूमे में संक्षेप में लिखें।
- किसी भी नंबर की Mobile Se Call Detail Kaise Nikale
- Mobile Se Delete Photo Kaise Nikale
- Mobile Se IMEI Number Kaise Nikale |
4. भाषा और गलतीयों का ध्यान रखें
रिज्यूमे बनाते समय, भाषा का ध्यान रखना भी जरुरी है। अपने रिज्यूमे में स्पष्ट भाषा और संक्षेप में जानकारी लिखने की कोशिश करें।
भाषा और ग्रामर की गलतिओं को ठीक करने के लिए रिज्यूमे को ध्यान से एडिट करें और बार बार जाँच करें ताकि आपके रिज्यूमे में कोई भी गलती न रहे।
5. Attractive और Impressive Template को चुनें
रिज्यूमे का लेआउट आपके प्रोफ़ाइल को आकर्षक और विशेष बना सकता है। मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स आपको कई तरह के Layout और Design के ऑप्शन देते हैं जिनसे आप अपने रिज्यूमे को Attractive और Impressive लुक दे सकते हैं।
Resume बनाने के लिए आपको पास क्या-क्या होना चाहिए
रिज्यूमे बनाने के लिए कुछ चीजें जरुरी हैं जो आपके पास होनी ही चाहिए। क्यों आप इनके बिना घर बैठे खुद से प्रोफेशनल और प्रभावशाली रिज्यूमे नहीं बना सकते हैं। रिज्यूमे बनाना बहुत ही आसान है, 10 से 15 मिनट में आप घर बैठे ही रिज्यूमे बना लेंगे। लेकिन आपको पास जो चीजें होनी चाहिए वो इस प्रकार हैं।
आपके पास कम से कम निम्न चीज़ें होनी चाहिए।
- Mobile / Computer
- Internet Connection
- Professional Photo
- एक Resume Builder App
बस यही 5 चीजें हैं जो आपके पास होनी चाहिए। आप इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़ रहे हैं तो मान लेता हूँ आपके पास ये सब चीजें जरूर होंगी।
जॉब के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके – (Resume Kaise Banaye Mobile Se)
2023 में जॉब पाने के लिए आपको एक Attractive और Impressive Resume बनाना होगा। इस तरह का Resume आप खुद बना सकते हैं। यहाँ मैं आपको 2 तरीके बताता हूँ जो आपका एक प्रोफेशनल Resume बनाने में आपकी मदद करेंगे।
- Mobile App
- Computer (Online)

Mobile App – Resume Builder से रिज्यूमे कैसे बनाये
तो चलिए शुरू करते हैं रिज्यूमे बनाना। सबसे पहले हम मोबाइल से रिज्यूमे बनाना सीखेंगे। उसके बाद Computer से, फिर Online और लास्ट में ChatGPT से रिज्यूमे बनाना सीखेंगे।
Resume Builder App से अपना रिज्यूमे बनाने के लिए आपको निम्न दी गयी प्रक्रिया को Step By Step फॉलो करना है।
Step 1. Resume Builder को डाउनलोड करें
तो सबसे पहले आपको प्लेस्टोर पर जाना है। आपको Search Box में सर्च करना है “Resume Builder App, CV maker” और फिर आपको उसे इनस्टॉल कर लेना है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस App के डेवलप्पर Intelligent CV हैं। इसे जरूर चेक करें। क्योंकि प्लेस्टोर पर एक ही नाम से मिलते जुलते कई App प्लेस्टोर पर मौजूद हैं।

Install करने के बाद आपको इस App को ओपन करना है और आपको सभी परमिशन को Allow कर देना है। इस App को खोलते ही आपको कुछ जरुरी ऑप्शन देखने को मिलेंगे। जैसे “Create” और “Download”

जहाँ “Create” ऑप्शन का इस्तेमाल Resume बनाने के लिए किया जाता है तो वहीं “Download” बटन से आप जो भी रिज्यूमे बनाएंगे उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा अन्य जो भी ऑप्शन हैं वह उतने जरुरी नहीं है। लेकिन आप उन्हें इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
अब Resume बनाने के लिए यहाँ आपको “Create” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 2. अपनी Personal Details भरें
अब यहाँ से रिज्यूमे बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। जब आप Create पर क्लिक करेंगे तो सबसे पहला सेक्शन आता है Personal Details का। चलिए अब इसे समझते हैं कि यहाँ आप अपनी कौनसी Detail भरेंगे।
Personal Details

इस Section में आपको अपनी Personal Detail एंटर करनी है। जो कि इस प्रकार हैं।
- Name – आपका पूरा नाम
- Address – आपका पूरा पता
- Email – आपकी ईमेल आईडी
- Phone – आपका फ़ोन नंबर
- Photo – आपकी एक प्रोफेशनल फोटो
अपनी Professional Photo Add करने के लिए आपको Change पर क्लिक करना है। इससे आपकी फोटो इसमें Add हो जाएगी।
वैसे तो Photo एक Optional सेक्शन है लेकिन आपको इसमें जरूर अपनी एक प्रोफेशनल दिखने वाली फोटो को Add करना है।
अपनी Personal Detail को सही से भरने के बाद “Save” पर क्लिक कर दें। आपकी पर्सनल डिटेल Save हो जायेगी।
Education

इस Section में आपको अपनी Education और Qualification Enter करनी है।
इस section में पहले से ही चार ऑप्शन मिलेंगे जो इस प्रकार है।
- Course / Degree
- School / University
- Grade / Score
- Year
यहाँ आपको अपनी Qualification और Education से सम्बंधित डिटेल एंटर करनी है। अगर आपको कुछ एक्स्ट्रा Add करना है तो आप नीचे दिए Add बटन पर क्लिक करके Add कर सकते हैं। इसके बाद आप Save पर क्लिक कर दें।
Experience

इस सेक्शन में आपको अपने Experience के बारे में डिटेल एंटर करनी है। मतलब आपने कभी भी पहले कोई काम किया है और उसका आपको Experience है तो वह आपको यहाँ एंटर करनी है।
यहाँ कुछ ऑप्शन हैं जो पहले से दिए हैं यह इस प्रकार हैं।
- Company Name – जिस कंपनी में आपने किया था।
- Job Title – आप किस पद पर थे।
- Start Date – आपने कब से शुरू किया
- End Date – कब तक काम किया
- Details – यहाँ आपको अपने Experience से सम्बंधित डिटेल को एंटर करना है।
अगर आप एक से ज़्यादा कंपनियों में काम कर चुके हैं तो आप उन्हें भी Add बटन पर क्लिक करके Add कर सकते हैं।
अगर आपने कोई भी काम नहीं किया यानि कि आप “Fresher” हैं तो आप इस Section को खाली छोड़ सकते हैं।
Skills

इस Section में आपको अपनी Skills के बारे में डिटेल एंटर करनी है।
Skills Add करने के लिए आपको Add बटन पर क्लिक करना है। और आप अपनी Skills को Add कर सकते हैं। यहाँ आप अपनी Skills जैसे
- Microsoft Office
- Tally
- Phtoshop
- Facebook Ads
- Content Writing
यह सिर्फ उदहारण के लिए है। आपके पास कोई भी स्किल हैं तो आप उसे Add बटन पर क्लिक करके Add कर सकते हैं।
Objective

हम सब के कोई न कोई Objective होते हैं जो हम अपनी लाइफ में पाना चाहते हैं। बस वही आपको यहाँ लिखना है। लेकिन आपको जो यहाँ लिखना है वह इस प्रकार होना चाहिए कि आपके अपनी जॉब और उस कंपनी से सम्बंधित क्या Objective हैं।
यहाँ आप Example के माध्यम से डिटेल में समझ सकते हैं और उन्हें Add भी कर सकते हैं।
Reference

यहाँ आपको उस व्यक्ति या किसी ने भी आपको उस जॉब के लिए Refer किया है तो उसकी डिटेल भी आप यहाँ एंटर कर सकते हैं। डिटेल एंटर करने के लिए कुछ ऑप्शन जो यहाँ पहले से दिए होते हैं वह इस प्रकार है।
- Referee Name – उसका नाम जिसने रेफेर किया
- Job Title – वह कौनसी जॉब करता है।
- Company Name – वह किस कंपनी में काम करता है।
- Email – उसकी ईमेल आईडी
- Phone – उसका फ़ोन नंबर
Reference Section को आप खाली भी छोड़ सकते हैं।
Projects

जिस जॉब के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं उस Job से सम्बंधित अगर अपने पहले किसी Project पर काम किया था। तो आप उसे यहाँ एंटर कर सकते हैं। नहीं तो आप इसे छोड़ भी सकते हैं।
इसके आलावा इस ऐप में कई और भी फीचर्स मौजूद हैं जिन्हें आप अपने रिज्यूमे में Add कर सकते हैं और अपने रिज्यूमे में चार चाँद लगा सकते हैं।

अपनी हर तरह की डिटेल एंटर करने के बाद अब बारी है अपने रिज्यूमे को Generate करने की। अब आपको नीचे दिए “View CV” पर क्लिक करना है।
अब आप पहुँच जाएंगे 55 टेम्पलेट्स के सेक्शन में।
Step 3. Resume Format का चुनाव करें
अब आपको पहले से इस ऐप में मौजूद 50 से ज़्यादा टेम्पलेट्स में से आपको जो भी अच्छा लग रहा हो या आप जिस जॉब के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं उस जॉब के लिए Suitable हो उसे आप Select कर लें।

आप Professional या Modern में से अपने रिज्यूमे के लिए उपयुक्त फॉर्मेट को ही सेलेक्ट करें। क्यों कि यह देखने में अच्छे लगते हैं और आपके Resume को Impressive बनाने में काफी मदद करेंगे।
Step 4. Resume को Download कर लें

तो जब आप अपना एक अच्छा सा फॉर्मेट चुन लें तो अब आप इसमें कुछ बदलाव अगर करना चाहें तो वह कर सकते हैं जैसे
- Font Size
- Theme Colour
- Paper Size
जब आप सब कुछ कर लें तब आपको बस अपने Resume को Download करना है। Resume को डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए “Download” Button पर क्लिक करना है।

आपका Resume PDF फॉर्मेट में आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा। जिसे आप अपने मोबाइल के File Manager में Download वाले फोल्डर में देख सकते हैं।
तो दोस्तों कुछ इस प्रकार आप Resume Builder App का इस्तेमाल करके जितने चाहे उतने Resume बना सकते हैं। बिलकुल फ्री में और घर बैठे।
आप किसी और के लिए भी Resume बना सकते हैं और बदले में उनसे पैसे भी ले सकते हैं।
मोबाइल से Resume बनाने के लिए कुछ अन्य प्रमुख App
मोबाइल से Resume बनाने का सबसे पहला तरीका है App द्वारा रिज्यूमे बनाना। प्लेस्टोर पर कई तरह के Resume Builder App मौजूद हैं आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी App की मदद से रिज्यूमे बना सकते हैं और जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इनमें से कुछ app हैं जो कुछ हद तक फ्री हैं आप इन ऐप के इस्तेमाल से आसानी से अपने मोबाइल द्वारा रिज्यूमे बना सकते हैं। यह इस प्रकार हैं।
Top 3 Free Resume Builder App List
आप इन Apps पर क्लिक करके इन्हें प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
10 Free Editable Resume Templates
Resume Templates की मदद से रिज्यूमे बनाने से एक तो आपका समय बच जाता है। आपको सिर्फ अपनी डिटेल ऐड करनी होती है और आपका Professional Resume तैयार है। दूसरा इन्हें एडिट करना आसान होता है।
जिससे आप बड़ी ही आसानी से इसे अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं। और अपने क्वालिफिकेशन के आधार पर बदलाव कर सकते हैं। तो 10 Free Editable Resume Templates पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
10 Free Editable Resume Templates
Computer से Online Resume Kaise Banaye
Computer और Laptop पर Resume भी बहुत ही आसान है। आपको बस एक इंटरनेट कनेक्शन चाहिए। आप अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट से कनेक्ट करके Free online Tool की मदद से घर बैठे Resume बना सकते हैं।
Computer की मदद से Resume का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पहले से बने बनाये Template मिल जाते हैं जिन्हें आप अपनी जॉब के हिसाब से Customize कर सकते हैं।
आप अलग जॉब के लिए अलग टेम्पलेट का इस्तेमाल करके Resume बना सकते हैं। यह दखने में Professional, Impressive और Attractive तो होते ही हैं साथ में इन्हे Customize करना भी बहुत आसान होता है।
तो चलिए दोस्तों बिना किसे देर के शुरू करते हैं। आपको बस नीचे बताये Steps को Step By Step फॉलो करना है।
Online Resume बनाने के लिए हम Online Gpraphic Designing Tool “Canva” का इस्तमाल करेंगे।
Step 1. Canva पर Account बनाना है।
आपको अपने ब्राउज़र पर Canva.com सर्च करना है। इसके बाद आपको “Sign Up For Free” पर क्लिक करना है और “Continue With Google” पर क्लिक करके अकाउंट बना लेना है।

अब आपके सामने Canva का Homepage खुल जाएगा।

यहाँ आपको Search Box में Resume Type करना है यह Search Box के नीचे Resume के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इससे आपके सामने कई तरह के Resume Templates खुल जाएंगे।
अगर आप मेरे द्वारा दिए “Templates” से Resume बनाना चाहते हैं तो “Templates” पर क्लिक करें।
Step 2. Template Select करना।

अब आपके सामने कई तरह के टेम्पलेट खुल जाएंगे। यहाँ आपको जो भी टेम्पलेट अच्छा लगे उसे चुन सकते हैं। यहाँ Free और Paid दोनों तरह के दिए होते हैं। आपको Free वाला ही सेलेक्ट करना है।
Step 3. Template को Customize करना है।

अब आपको एक एक करके Template में दी गयी डिटेल को Edit करना है। जैसे ही किसी Text या Heading पर क्लिक करेंगे तो वह सेलेक्ट हो जाएगा। अब आप उसे एडिट कर सकते हैं।
अगर कुछ गलत हो जाए। तो आप कीबोर्ड पर Ctrl के साथ Z यानि (Ctrl + Z) को दबाकर उसे फिर से ठीक कर सकते हैं।
Step 4. Resume को Download करना है।

जब आप रिज्यूमे को Edit कर लें। तो अब आपको अपना Resume PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना है। इसके लिए आपको ऊपर दिए Share Button पर क्लिक करना है। और माउस के स्क्रोलर से थोड़ा नीचे आकर Download पर क्लिक कर देना है।
अब यहाँ आपको File Type में PDF Standard सेलेक्ट करना है। और Download Button पर क्लिक कर देना है। आपका Resume PDF Format में डाउनलोड हो जाएगा।
अगर आप आपकी जॉब सम्बंधित टेम्पलेट सेलेक्ट करते हैं तो आपको बस कुछ ही डिटेल एडिट या एंटर करनी होती है।
अपनी बात करू तो मुझे कंप्यूट पर रिज्यूमे बनाना आसान लगता है। क्योंकि इसे एडिट करना बहुत आसान है। आपको बस अपनी डिटेल एंटर करनी है।
पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझने के लिए आप निम्न वीडियो को देख सकते हैं।
(FAQs) अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यहाँ मैंने Resume से सम्बंधित कुछ ऐसे प्रश्नों का उत्तर दिया जो अक्सर लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं।
Resume में क्या क्या लिखा जाता है?
Resume में Personal Details जैसे (Mobile No, Email Id, Address), Objective, Education, Qualification, Skills, Experience आदि लिखा जाता है।
नौकरी के लिए रिज्यूम कैसे बनाये?
Resume बनाने के लिए आप Resume Builder App, Canva.com वेबसाइट और MS Word का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिज्यूमे बनाने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें?
रिज्यूमे बनाने के लिए Intelligent CV द्वारा बनाया गया “Resume Builder App, CV maker” का इस्तेमाल करें। क्योंकि इसमें Resume बनाना बहुत ही आसान है और आप Professional Resume खुद से ही बना सकते हैं।
ऑनलाइन रिज्यूमे कैसे बनाएं?
Online Resume बनाने के लिए आपको Canva.com पर जाना है गूगल से Sign in करना है। इसके बाद सर्च बॉक्स में Resume Type करना है आपके सामने कई सारे टेम्पलेट खुल जायेंगे। अब इनमें से किसी भी Free टेम्पलेट का इस्तेमाल करें। और इसे अपनी डिटेल से एडिट कर लें। इस तरह एक प्रोफेशनल ऑनलइन रिज्यूमे बनाते हैं।
मैं अपने लैपटॉप पर सीवी कैसे बनाऊं?
laptop पर CV बनाने के दो तरीके हैं। Online और Offline. ऑनलाइन रिज्यूमे बनाने के लिए आप canva.com का इस्तेमाल कर सकते हैं। और Offline Resume बनाने के लिए MS Word का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मैं फ्री में रिज्यूमे कहां बना सकता हूं?
आप Canva.com की मदद से आप फ्री में रिज्यूमे बना सकते हैं।
क्या कोई 100% फ्री रिज्यूमे बनाने वाले app हैं?
जी हाँ, Resume Builder App, CV maker ऐप द्वारा आप 100% फ्री रिज्यूमे बना सकते हैं।
क्या हम मोबाइल में सीवी बना सकते हैं?
जी हाँ, आप प्लेस्टोर से Resume Builder ऐप को डाउनलोड करके मोबाइल में सीवी बना सकते हैं।
रिज्यूम कितने रुपए में बनता है?
आप canva.com से फ्री में रिज्यूमे बना सकते हैं।
रिज्यूमे का उद्देश्य क्या है?
रिज्यूमे संक्षिप्त में आपकी क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और स्किल का लेखा जोखा होता है। यह एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जो आपको किसी कंपनी के सामने प्रस्तुत करने में काम आता है।
निष्कर्ष
Resume एक ऐसा Document है जो यह निर्धारित करता है कि है आप किसी जॉब के लिए कितने लायक हैं। कोई भी Interviewer आपके Resume को देखने के बाद यह चैक करता है कि आपने Resume में अपनी Detail, Qualification और Skills के बारे में जो भी कुछ लिखा है।
क्या वह वाकई में सच है या आपने सिर्फ Resume को Impressive बनाने के लिए ही लिखा हुआ है। अगर आप इसे खुद से बना रहे हैं तो आपको इसे बनाने में समय देना चाहिए। क्योंकि जितना समय आप अपने Resume को बनाने में लगाएंगे। यह उतना ही बेहतर बनेगा और आपको जॉब दिलवाने में भी आपकी मदद करेगा।
तो दोस्तों मुझे उम्मीद है आप इस आर्टिकल को पढ़कर Resume बनाना सीख गए होंगे। वैसे तो इसे बनाने के लिए Resume Builder ऐप ही काफी हैं लेकिन आप बाकी अन्य तरीकों को भी Explore कर सकते हैं।