(पूरी जानकारी) Truecaller क्या है? यह काम कैसे करता है?

दोस्तों आपने Truecaller App का इस्तेमाल कभी न कभी तो किया ही होगा। या फिर अब भी कर रहे होंगे। TrueCaller एक ऐसा App जिसके कारण हमारा काफी काम आसान हो जाता है।

कोई भी स्पैम कॉल हो तो हमें पता चल जाता है। कोई स्पैम मैसेज आये तो हमें पता चल जाता है। इस App से हमें फ़ोन करने वाले का नाम भी पता चल जाता है। 

Truecaller Kaise Kaam Karta Hai | Premium वर्ज़न Free में डाउनलोड करें। 2023 में

लेकिन कुछ सवाल जो अक्सर हमारे मन में आते हैं। जिनके हमें सही से जवाब नहीं मिल पाते कि ट्रूकॉलर से क्या क्या पता चलता है? क्या Truecaller किसी नंबर की पहचान कर सकता है?, Truecaller Kaise Kaam Karta Hai |Premium वर्ज़न Free में?, TrueCaller पता कैसे लगाता है की कॉल आने वाली है?,क्या Truecaller हमेशा सही होता है?, Truecaller का उपयोग करना चाहिए या फिर नहीं करना चाहिए?

तो दोस्तों इन सभी सवालों के जवाब आपको मिलेंगे मेरे इस आर्टिकल में। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप यह बड़े आराम से अपने मित्रों को समझा पाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Truecaller Kaise Kaam Karta Hai – ट्रूकॉलर कैसे काम करता है?

Truecaller Kaise Kaam Karta Hai | Premium वर्ज़न Free में डाउनलोड करें। 2023
Truecaller Kaise Kaam Karta Hai | Premium वर्ज़न Free में डाउनलोड करें। 2023

यह एक ऐसा कमाल का मोबाइल App है जो हमारे पास आने वाली अधिकतर फ़ोन कॉल की जानकारी हमें आसानी से दे देता है। इसका इस्तेमाल करने से हमें आने वाली कॉल के बारे में पहले ही पता चल जाता है।

कई कॉल का तो हमें नाम भी पहले ही पता चल जाता है। जिससे हमें यह डिसाइड करने का मौका मिल जाता है कि हमें वह कॉल उठानी है या नहीं उठानी है। 

यह भी पढ़ें – अपने गाँव का मौसम कैसे देखें

यह App हमें फ्रॉड कॉल और स्पैम मैसेज से भी बचाता है। यह App Free है जिसमें हमें कुछ बेसिक फीचर्स ही इस्तेमाल करने को मिलते हैं। और यदि आप एडवांस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पैसे देने पड़ेंगे। लेकिन प्रीमियम वर्ज़न पाने के कई जुगाड़ मौजूद है।

Truecaller कहाँ का App है और कब लांच हुआ था। 

ट्रूकॉलर दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और अवार्ड-विजेता मोबाइल एप्लीकेशनों में से एक है, जो विश्वभर में लोगों के लिए अपरिवर्तित रूप से सेवाएं प्रदान करता है। ट्रूकॉलर के लॉन्च के बारे में, इसका पहला आविष्कार 2009 में स्वीडिश कंपनी Truecaller Interactive द्वारा किया गया था।

यह मूल रूप से स्पैम कॉल और अननोन नंबरों को आगे से देखने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन अब यह अनेक और उपयोगी सुविधाओं के साथ आता है।

Truecaller से क्या क्या पता चलता है? 

Truecaller एक ऐसा बेहतरीन मोबाइल ऐप है जो अपने उपयोगकर्ताओं को अननोन नंबरों और कॉलरों की पहचान करने में काफी मदद करता है। यह दुनिया भर में काफी लोकप्रिय ऐप है।

ट्रूकॉलर के हिंदी वेरजों के लांच होने बाद  इसने अपने हिंदी बोलने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए और अधिक उपयोगी बनने का प्रयास किया है।

Truecaller के माध्यम से आप निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

  • अननोन नंबरों की पहचान: यह उपयोगकर्ताओं को अज्ञात नंबरों की पहचान करने में मदद करता है, ताकि आप नकली या असामान्य कॉल से बच सकें।
  • कांटेक्ट डिटेल: यह आपको दुनियाभर में लोगों के कांटेक्ट डिटेल की खोज करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • कॉलर आईडेंटिफाई: यह कॉल करने से पहले कॉलर की पहचान करके आपको जानने में मदद करता है कि कॉल किससे आ रही है और आप उसे उठाना चाहते हैं या नहीं।
  • स्पैम कॉल ब्लॉक: यह आपको स्पैम कॉल से बचाने के लिए अलग अलग देशों के कई सारे एसटीडी कोड को ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है।

ट्रूकॉलर का इस्तेमाल करने वालों के लिए ये सुविधाएं हिंदी में भी उपलब्ध हैं और इससे उन्हें अपने टेलीकॉम एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

क्या Truecaller किसी नंबर की पहचान कर सकता है?

तो दोस्तों इसका जवाब है हाँ, यह किसी भी ऐसे नंबर की पहचान कर सकता है, जो नंबर इसके डेटाबेस में मौजूद होता है। यह एक व्यक्ति या कंपनी के नाम, इसे इस्तेमाल करने वाले का प्रोफाइल फ़ोटो, लोकेशन और इसके अलावा अन्य जानकारी हमें बताता है। 

Truecaller की यह जानकारी इसे इस्तेमाल करने वालों के द्वारा ही बनाई जाती है यानि कि यह जानकारी यूजर-जनरेटेड होती है, जहां लोग अपने मोबाइल नंबर और अपनी डिटेल अपनी प्रोफाइल में खुद ही जोड़ते हैं।

इसी प्रक्रिया के ज़रिये इसके डेटाबेस में नए नंबरों और प्रोफाइलों की जानकारी जुड़ती रहती है। और एक बड़ा यूज़र डेटाबेस बनता जाता है।

ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि आपके नम्बर की जानकारी Truecaller में आकर कोई भी देख सकता है। इसका कंट्रोल इसे इस्तेमाल करने वाले के पास होता है। आप अपनी मर्जी से यह निर्धारित कर सकते है कि आपके नंबर की डिटेल कोई और देख पाए या नहीं।  

Truecaller Kaise Kaam Karta Hai?

अब आपके लिए इसे समझना आसान है। अभी आपने जो ऊपर वाली हैडिंग में पढ़ा उसी तरह यह काम करता है। आइये इसे विस्तार से समझते हैं।

यह यूजर द्वारा बनाये गए डाटा से ही काम करता है। जब कोई यूजर किसी का नम्बर इस ऐप में जोड़ता है। तब वह इस डाटा को एक्सेस करने के लिए ऐप को परमिशन देता है। 

परमिशन मिलने के बाद यह ऐप उस नंबर और उस नंबर से जुडी अन्य जानकारी अपने डेटाबेस में सेव कर लेता है। यह डेटाबेस इसे इस्तेमाल करने वालों पास ही होता है। जो इसे इस्तेमाल करने वालों के द्वारा ही बनाया गया होता है। बस इसका एक्सेस इस ऐप के पास होता है। 

यह भी पढ़ें – Photo Se Video Kaise Banaye | अपनी फोटो से वीडियो कैसे बनाएं?

जब आप किसी नंबर पर कॉल करते हैं तब यह ऐप चेक करता है कि आपके द्वारा दर्ज किया गया नंबर कितने लोगों ने सेव किया है। इसके बाद यह ऐप यह देखता है कि वह नंबर कितने लोगों ने एक जैसे नाम से सेव किया। जिस नाम से वह नंबर कई लोगों ने सेव किया होता है। यह वही नाम आपको दिखा देता है। 

इसमें आप नंबर को रेटिंग भी दे सकते हैं। अगर किसी नंबर को नेगेटिव रेटिंग मिली होती है। तब यह उस नंबर को spam समझता है। और उस नंबर को रेटिंग सहित लाल रंग में शो करता है। 

Truecaller पता कैसे लगाता है की कॉल आने वाली है?

इसके डेटाबेस की आपस में कांटेक्ट करने की स्पीड बहुत तेज है। जब कोई आपको कॉल करता है। तो यह ऐप आपको कॉल आने से पहले ही सूचित कर देता है कि आपको किसकी कॉल आने वाली है। यह ज्यादातर तभी होता है। जब आपने उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर अपने पास पहले से ही सेव कर रखा हो। 

लेकिन जब आपको कोई ऐसा व्यक्ति कॉल लगाता है या गलती से भी कॉल लगा लेता है जिसे आपने अपने मोबाइल में सेव कर रखा है। तब भी आपको मिस कॉल आने से पहले यह बता देता है कि आपको कौन कॉल कर रहा है। 

इस ऐप का डेटाबेस यूजर जनरेटेड होता है। इस डेटाबेस का इस्तेमाल करके यह पता लगा पाता है। कि किसकी कॉल आने वाली है। 

क्या Truecaller हमेशा सही होता है?

दोस्तों अब तक यह तो आप जान ही गए हैं कि इसका डेटाबेस यूजर जनरेटेड होता है। किसी डिटेल को जितने लोगों ने एक जैसे अपने मोबाइल में सेव किया होता है।

वही नाम आपको यह ऐप दिखता है। यदि कोई नंबर आपने अपने पास सेव कर रखा होता है। तब आपको आपके द्वारा सेव किया नंबर ही यह ऐप दिखाता है। 

अब यह सवाल है कि यह हमेशा सही होता है? तो दोस्तों इसका जवाब है अधिक्तर सही। क्योंकि जो जानकारी किसी नंबर के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों ने एड कर रखी होती है। उसी हिसाब से आपको वह जानकारी इस ऐप द्वारा दिखाई जाती है। 

Truecaller का उपयोग करना चाहिए या फिर नहीं करना चाहिए?

यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। कि आपको इसे इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। क्योंकि यह ऐप जिस तरह की जानकारी हमें दे देता ऐसा कोई भी अन्य ऐप नहीं कर पाता।

यह ऐप आपको बता देता है कि कॉल करना वाला कौन है। यदि कोई कंपनी आपको कॉल करती है। तब उस कंपनी की प्रोफाइल आपको दिखने लगती। है 

जब कोई ऐसा व्यक्ति कॉल करता है जिसे कई लोगों द्वारा स्पैमर की रेटिंग दी गयी होती है। तब आपको उसकी प्रोफाइल लाल रंग में शो होने लगती है।

यह भी पढ़ें – UPI ATM क्या है और कैसे काम करता है? |

जब आपको कोई कॉल करता है तो आपको कॉल आने से पहले ही यह ऐप बता देता है की कौन कॉल कर रहा है। 

दोस्तों इस ऐप के फायदे तो बहुत हैं। यह ऐप आपको स्पैमर से बचने में अहम् भूमिका निभाता है। यदि आप मेरी माने तो आप इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से सेफ है यदि आप इस ऐप को ट्रस्टेड सोर्स से डाउनलोड करते हैं। 

Truecaller के फायदे

यह एक caller ID और spam blocking ऐप है जो Android और iOS उपकरणों पर उपलब्ध है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अनजान नंबरों को पहचानने और स्पैम कॉल को अवरुद्ध करने में मदद करता है।

इसके कई लाभ हैं, जिनमें शामिल हैं

अनजान नंबरों की पहचान करना

इसका का उपयोग करके, आप अनजान नंबरों को पहचान सकते हैं। जब आप किसी अनजान नंबर से कॉल या टेक्स्ट संदेश प्राप्त करते हैं, तो यह आपको कॉलर का नाम और अन्य जानकारी दिखाएगा।

यह आपको यह जानने में मदद कर सकता है कि आप किससे बात कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप किसी धोखेबाज या स्पैमर से बात नहीं कर रहे हैं।

स्पैम कॉल को ब्लॉक करना

इसका उपयोग करके, आप स्पैम कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके पास एक विशाल डेटाबेस है जिसमें स्पैम कॉलर के नंबर भी शामिल हैं।

जब आप किसी स्पैम कॉलर को ब्लॉक करते हैं, तो यह आपको उस नंबर से आने वाली भविष्य की सभी कॉल या टेक्स्ट संदेशों को ब्लॉक कर देगा। इससे यह आपको स्पैम कॉल से परेशान होने से बचाएगा।

फ़िशिंग कॉल की पहचान करना

इसका उपयोग करके, आप फ़िशिंग कॉल को पहचान सकते हैं। फ़िशिंग कॉल धोखाधड़ी वाली कॉल होती हैं जो यूजर को उनकी व्यक्तिगत जानकारी या पैसे देने के लिए लुभाने के लिए डिज़ाइन की जाती हैं।

इसके पास एक फ़िशिंग कॉल warninng system है जो आपको संभावित फ़िशिंग कॉल की पहचान करने में मदद करता है।

जान पहचान के लिए ID शेयर करना

इसका उपयोग करके, आप कॉल और टेक्स्ट संदेश के लिए ID शेयर कर सकते हैं। यह यूजर को यह जानने में मदद कर सकता है कि वे किसके साथ बात कर रहे हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आप किसी नए व्यक्ति से मिल रहे हैं, तो आप उस व्यक्ति का Truecaller ID देख सकते हैं। यह आपको यह जानने में मदद कर सकता है कि आप किससे बात कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप कहीं किसी धोखेबाज से तो बात नहीं कर रहे हैं।


Truecaller Kaise Kaam Karta Hai | Premium वर्ज़न Free में डाउनलोड करें। 2023

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

ट्रूकॉलर को किसने बनाया?

इस कमाल के ऐप Trucaller को Truecaller Intercative ने बनाया है।

ट्रूकॉलर कब लांच किया गया।

इस ऐप को बनाने वाली कंपनी Truecaller Interactive ने 2009 में लांच किया था।

ट्रूकॉलर कहाँ की कंपनी है?

ट्रूकॉलर स्वीडन की कंपनी है।

Truecaller App क्या करता है?

Truecaller Spam Call को ब्लॉक करता है, इनकमिंग कॉल आने पर कॉल करने वाले का नाम बता देता है।

निष्कर्ष 

मुझे उम्मीद है आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद नयी जानकारी जरूर मिली होगी। और Truecaller के बारे में भी आप जान गए होंगे।

और अब यह निर्णय लेना भी आपके लिए आसान हो गया है कि इस ऐप को आपको इनस्टॉल करना चाहिए या नहीं। मेरे इस आर्टिकल Truecaller Kaise Kaam Karta Hai पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। 

यदि आपको कोई डाउट है तो आप मुझे कमेंट कर सकते हैं। मैं आपकी समस्या सुलझाने में जरूर मदद करूँगा। और साइड में दिए बेल बटन को जरूर दबाएं ताकि जब भी में कोई आर्टिकल पोस्ट करूँ तो उसकी नोटिफिकेशन आपके पास आ जाये।  



Telegram Group (Join Us)Join Now
Whatsapp Group (Join Us)Join Now
Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Scroll to Top