जब से भारत में UPI लांच हुआ है। तब से डिजिटल पेमेंट का दौर शुरू हो गया है। अब हर कोई इसका इस्तेमाल करने लगा है। चाहे छोटी पेमेंट करनी हो या बड़ी पेमेंट सबसे आसान पड़ता है इससे पेमेंट करना। कुछ ऐसे UPI ऐप हैं जिनकी वजह से यह संभव भी हुआ है और आसान भी।
![PhonePe Kaise Chalu Kare? [ A to Z Full Guide]](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/10/PhonePe-Kaise-Chalu-Kare-1024x536.webp)
Phonepe भारत में इस्तेमाल किये जाने वाले सभी UPI Payment ऐप में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता। लोगों को इसका इंटरफ़ेस इस्तेमाल करने में आसानी होती है। जो लोग नया मोबाइल लेते हैं। या खुद को ऑफलाइन पेमेंट से डिजिटल पेमेंट पर शिफ्ट करना चाहते हैं अक्सर ही वह PhonePe Kaise Chalu Kare?, PhonePe क्या होता है?, Phonepe Par Account Kaise Banaye?, फोनपे में बैंक अकाउंट कैसे जोड़े? आदि सवालों के जवाब तलाशते हैं।
यदि आपके भी यही सवाल हैं तो आप बिलकुल ठीक जगह पर आये हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप खुद ही Phonepe App चलना सीख जायेंगे।आपको किसी से सीखने की जरुरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए शुरू करते हैं।
फोन पे कैसे चालू करें पूरी जानकारी (PhonePe Kaise Chalu Full Guide)
PhonePe ऐप जब से लांच हुआ है तब से इसने ऑनलाइन पेमेंट के क्षेत्र में तबाही मचा दी है। आपको हर किसी के पास कोई और UPI ऐप हो या न हो लेकिन आपको phonepe जरूर मिल जाएगा। इसका इंटरफ़ेस इतना आसान है जिस वजह से इसे इस्तेमाल करना और ऑनलाइन पेमेंट करना काफी आसान है।
इस ऐप में कमाल के फीचर मौजूद हैं जो आपको कई तरह की सुविधा एक ही ऐप में मुहैया करवा देते हैं। इस आर्टिकल में मैंने PhonPe के बारे में वह सब जानकारी आपसे साँझा की है जो पहलीबार इस्तेमाल करने पर आपको जानना और समझना जरुरी है। ये जानने से पहले कि फोन पे कैसे चालू करें पहले हम यह जानेंगे कि Phonepe क्या है।
फोनपे क्या है? (PhonePe kya hai)
PhonePe भारत का एक डिजिटल पेमेंट एप्लिकेशन है जो आपको आसानी से अलग अलग तरीकों से पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। यह ऐप आपको अपने बैंक खाते को आधार बनाकर बिना किसी भी दूसरे पेमेंट गेटवे के उपयोग के सीधे अपने बैंक खाते से लिंक करने की अनुमति देता है।

इसके द्वारा आप अपने मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और यूपीआई के उपयोग से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या ऑनलाइन खरीददारी कर सकते हैं। इसके साथ ही, यह ऐप आपको गैस बिल, इलेक्ट्रिसिटी बिल, मोबाइल रिचार्ज, ट्रेन टिकट बुकिंग, होटल बुकिंग और ऐसे ही कई तरह के भुगतान करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
इस ऐप का इंटरफ़ेस इतना आसान है कि आप पहली बार में सभी Options के बारे में समझ जायेंगे। जैसे Mobile Recharge कहाँ से होता है, Bank Balance कहाँ से चेक होता है, Payment कहाँ से की जाती है आदि। बस आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। इस कमाल के ऐप के बारे में आप स्टेप बाय स्टेप सब कुछ समझ जाएंगे।
यह भी जरूर पढ़ें – ATM Se Paise Kaise Nikale | एटीएम से पैसे कैसे निकालें
हमें फोनपे क्यूँ इस्तेमाल करना चाहिए (Why we should use Phonepe App)
हमें फोनपे ऐप क्यों इस्तेमाल करना चाहिए। यह सवाल हर उस व्यक्ति के मन में आता है। जो UPI Payment के बारे में और जानना चाहता है। तो इसका साधारण सा जवाब यह कि एक तो यह पूरी तरह से भारतीय ऐप है। इंटरफ़ेस आसान होने से इसे इस्तेमाल करना बहुत Easy है।
अधिकतर दुकानदार इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस ऐप के स्टोर वाले ऑप्शन से उस दुकानदार को आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। आप इस ऐप की मदद से किसी भी तरह का छोटा बड़ा ट्रांसक्शन या पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के फीचर इस ऐप में मिलते हैं।
फोन पे कैसे चालू करें (PhonePe Kaise Chalu Kare?)
PhonePe App को अपने मोबाइल में चालू करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1. फोनपे कैसे डाउनलोड करें?
PhonePe App का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना है। PhonePe को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको कोई न कोई रिवॉर्ड भी मिल सकता हैं। इनके कोई न कोई ऑफर चलते रहते हैं।
फोनपे डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Step 2. फोनपे ऐप ओपन करें और लॉगिन करें।
- App को डाउनलोड करने के बाद यह आपके मोबाइल में इनस्टॉल हो जायेगा। अब इसे ओपन करें। ओपन करते हीइसमें आपको वही मोबाइल नंबर डालना है। जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।
- नंबर डालते ही Proceed पर क्लिक करें। आपके पास एक OTP आएगा। OTP एंटर करते ही आप PhonePe App में पहुँच जाएंगे।
- अब आपको आपना अकाउंट लिंक करना है।
Step 3. PhonePe पर बैंक अकाउंट से कैसे जोड़े?
- अकाउंट जोड़ने के लिए जब आप PhonePe App में लॉगिन कर लेंगे तब आपको ऐप की होम स्क्रीन पर Bank Balance या Check Balance वाले ऑप्शन को चुनना है। इस पर क्लिक करते ही यह आपको बैंक अकाउंट एड करने के लिए कहेगा।
- यहाँ आपको Add Bank Account बटन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपको Bank Accounts की लिस्ट मिलेगी। यहाँ आपको अपना जो भी बैंक है जैसे SBI, HDFC Bank, Axis Bank, Bank Of Baroda आदि उसे सेलेक्ट करना है। आप ऊपर दिए सर्च बटन पर क्लिक करके भी आप अपने बैंक का नाम ढूंढ सकते हैं।
- बैंक अकाउंट सेलेक्ट करते ही कुछ प्रोसेसिंग के बाद आपका बैंक अकॉउंट PhonePe से कनेक्ट हो जायेगा। या फिर आपको Sim Card सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा। यहाँ आपका जो भी मोबाइल नंबर उस Bank के अकाउंट से लिंक है उसे सेलेक्ट करलें। इसके बाद या तो आपका बैंक जुड़ जायेगा। या फिर आपके पास फिर से OTP आ सकता है। मोबाइल नंबर वेरीफाई करने ओटीपी दर्ज करें। और इस तरह आपका बैंक फोनपे से कनेक्ट हो जायेगा।
यह भी जरूर पढ़ें – Mobile Se Khet Kaise Nape
Step 5. फोनपे में केवाईसी कैसे करें
फोनपे में KYC करने के दो तरीके हैं। पहला तरीका जो मैंने यहाँ बताया है। दूसरा तरीका जानने के लिए आप नीचे वीडियो देख सकते हैं।
- सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन पर फोन पे ऐप खोलें अगर लॉगिन नहीं है तो लॉगिन कर लें।
- अब ऊपर ऐप के डैशबोर्ड पर, आपको अपनी प्रोफाइल का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
- प्रोफाइल के सेक्शन में आपको “KYC” या “Complete your KYC” जैसा विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना कोई भी KYC डॉक्यूमेंट चुनना है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि। आप अपने पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से भी KYC कर सकते हैं।
- अब आपने जो भी डॉक्यूमेंट सेलेक्ट किया था उस डॉक्यूमेंट के साथ अपनी फोटो खींच कर अपलोड करनी है।
- PhonePe ऐप में जो भी गाइडलाइन मिले उस दिए गए गाइडलाइन के अनुसार ही फोटो लें और अपलोड करें।
- अगर आपने आधार कार्ड चुना है, तो आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके अपना एड्रेस वेरीफाई करना है।
- डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन के बाद, अब आपको KYC की प्रक्रिया के लिए अपनी सहमति देनी है।
- इसके बाद आपकी KYC एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगी। KYC की डिटेल आपको मैसेज में भी मिल जाएगी।
इस तरह से, आप फोनपे में KYC कर सकते हैं और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आसान पेमेंट्स का आनंद ले सकते हैं।
फोनपे केवाईसी की पूरी प्रक्रिया की वीडियो
फोनपे UPI क्या है? (PhonePe UPI kya hai?)
PhonePe UPI (Unified Payments Interface) एक ऐसा तरीका है। जिसे आप अपने मोबाइल फोन के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को इस ऐप में जोड़ना होगा। फिर आप अपने दोस्तों को आपके खाते में पैसे भेज सकते हैं या उनसे पैसे मंगवा सकते हैं।
आप अपने खुद के खर्चों के लिए भी इसे उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, और सब कुछ आप अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान और सुरक्षित होता है।
जब आप PhonePe UPI का उपयोग करते हैं, तो आपको अपनी एक UPI ID बनानी होती है। यह एक ऐसी ID है जिसका उपयोग आप लेनदेन करते समय कर सकते हैं। जब आप पैसे भेजना चाहते हैं, तो आपको प्राप्तकर्ता की UPI ID दर्ज करनी होती है और जितने पैसे भेजने हैं वह अमाउंट दर्ज करनी होती है।
फिर आपको अपना UPI पिन डालना होता है । आपका लेनदेन कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाता है और आपको पेमेंट की पुष्टि का मसाज भी बैंक द्वारा और इस ऐप में भी मिल जाता है।
PhonePe App में UPI PIN कैसे बनाएं? (How to Set UPI Pin in Phonepe)
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर PhonePe ऐप खोलना है।
- ऐप के डैशबोर्ड पर, आपको अकाउंट सेटिंग्स के लिए एक ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
- अकाउंट सेटिंग्स में, आपको “Bank Accounts” जैसा विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- अब आप अपने चुने हुए बैंक खाते के लिए, “Set UPI PIN” या “UPI PIN बनाएं” जैसा विकल्प होगा उसे क्लिक करें।
- अब यहाँ आपको अपने डेबिट कार्ड की डिटेल एंटर करनी है, जैसे कार्ड नंबर,CVV कोड और अपने कार्ड की Expiry Month और Year आदि दर्ज करनी है।
- आपके डेबिट कार्ड की डिटेल वेरीफाई हो जाने के बाद अब आपको अपना नया UPI PIN एंटर करना है । यह 4 अंकों का पिन होता है।
- अब आप UPI PIN को कन्फर्म करने के लिए फिर से एंटर कर दें।
- इतना करने के बाद आपका UPI PIN सफलतापूर्वक बन जायेगा। अब आप PhonePe ऐप के माध्यम से अपने UPI पिन का उपयोग करके आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।
फोनपे पर UPI ID कैसे बनाये (How to Set UPI ID in Phonepe)
वैसे तो जब आप अपना अकाउंट फोनपे में जोड़ लेते हैं तो अपने आप UPI ID बन जाती है। जो इस प्रकार होती। आपका मोबाइल नंबर@ybl – 8700000032@ybl. आपकी UPI ID क्या है इसे चेक करने के लिए आपको ऊपर Add Address के साइड में दिए प्रोफाइल के बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको थोड़ा नीचे आना है फिर आपको यहाँ UPI Settings पर क्लिक करना है। यहाँ आप अपनी फोनपे ऐप की UPI ID देख सकते हैं।
फोन पे से पेमेंट कैसे करें (Phone Se Payment Kaise Kare)
फोनपे से पेमेंट करने के तीन तरीके हैं पहला Qr Code को स्कैन करके और बाकी के दो तरीके Money Transfer के अंतर्गत आते हैं तो उसे आगे समझेंगे।
Qr Code Scan करके
फोनपे ऐप से पेमेंट करना भी बहुत आसान है। इसके लिए पहले फोनपे ऐप को खोलना है फिर आपको साबसे ऊपर बेल के आइकॉन के साइड में दिए Qr Code के आइकॉन पर क्लिक करना है। इसके बाद जिसे भी पेमेंट करनी है उसके Qr Code को स्कैन करना है।
अगर आपके पास किसी ने Qr Code की फोटो भेजी है तब भी पेमेंट करने के लिए Scanner में Gallery के Icon पर क्लिक करना है। फिर उस Qr Code को सेलेक्ट करना है।
कोड सेलेक्ट हो जाने के बाद अब आपको जितनी पेमेंट करनी है उस अमाउंट को दर्ज करना है। और फिर Proceed To Pay बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप Qr Code को Scan करके Payment कर सकते हैं।
फोनपे से मनी ट्रान्सफर कैसे करें (How to transfer money through Phonepe)
फोनपे में मनी ट्रांसफर करने के तीन ऑप्शन होते हैं पहला Mobile Number से और दूसरा Bank Account या UPI ID से और तीसरा ऑप्शन होता है अपने ही दूसरे खाते में। आईये अब इन्हें कैसे इस्तेमाल करते हैं वो समझते हैं।
To Mobile Number
अभी के लिए Transfer Money के Section में सबसे पहला ऑप्शन यही है। इस मोबाइल नंबर से मनी ट्रांसफर करने के लिए To Mobile Number पर क्लिक करें। यहां आपने जो भी मोबाइल नंबर अपने मोबाइल में सेव किये होंगे वो सभी आ जाएंगे।
अब आपको जिसे भी पेमेंट करनी उसका मोबाइल नंबर सर्च बार में दिए ‘Enter a mobile number or name’ में टाइप करें। आप यहाँ जिसे भी पेमेंट या मनी ट्रांसफर करनी हो उसका मोबाइल नंबर दर्ज करें। उसकी व्यक्ति की प्रोफाइल नीचे आजायेगी। उसे सेलेक्ट करें।
आप आप उस व्यक्ति की प्रोफाइल में आ जायेंगे। यहाँ नीचे Enter Amount or Chat में जितनी पेमेंट करनी है उस अमाउंट को दर्ज करें। और Side में दिए PAY के बटन पर क्लिक कर दें। अब आपको अपना UPI PIN दर्ज करना है और फिर नीचे Keyboard में दिए सही के निशान पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप मोबाइल नंबर से पेमेंट कर सकते हैं।
To Bank/UPI ID
यहाँ भी तीन ऑप्शन होते हैं पहला Bank Account दूसरा UPI ID आईये इन्हें बारी बारी समझते हैं।
Bank Account:- इस ऑप्शन के जरिये आप किसी के भी डायरेक्ट बैंक में मनी ट्रांफर कर सकते हैं। चाहे वह फोनपे चलाता हो या न चलाता हो। इसके लिए आपको नीचे दिए + के बटन पर क्लिक करना है। अब आपको जिसे भी मनी ट्रांसफर करनी है उसका बैंक सेलेक्ट करना है। आप ऊपर बैंक अक नाम सर्च भी कर सकते हैं। और नीचे भारत के सभी बैंक की लिस्ट है उसमें से भी ढूंढ सकते हैं।
Bank सेलेक्ट करने के बाद आपको उस व्यक्ति का अकाउंट नंबर टाइप करना है। फिर IFSC कोड पर टाइप करने के बाद Next पर क्लिक कर देना है हो सकता है आपको फिर से एक बार अकाउंट नंबर और अकाउंट होल्डर का नाम दर्ज करने के लिए कहा जाए।
बस उसे भरने के बाद Next के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आप एक नयी स्क्रीन पर आ जायेंगे यहाँ आपको नीचे उस अमाउंट को टाइप करना है जितना आपको ट्रांसफर करना है और फिर PAY पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप बैंक अकाउंट के माध्यम से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं।
UPI ID:- इस ऑप्शन के माध्यम से आप उस व्यक्ति की UPI ID के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे साइड में दिए + पर क्लिक करना है। उसके बाद जिसे पैसे भेजने हैं उसकी यूपीआई आईडी को ‘Beneficiary UPI ID’ पर क्लिक करके टाइप करना है। और फिर ‘Verify’ के बटन पर क्लिक कर देना है।
UPI ID वेरीफाई हो जाने के बाद आप नयी स्क्रीन पर आ जायेंगे और यहाँ भी नीचे अमाउंट टाइप करके ‘PAY’ पर क्लिक कर देना हैं। और UPI PIN एंटर करने कीबोर्ड पर सही के निशान पर क्लिक करते ही। पेमेंट हो जाएगी।
To Self Account
इस ऑप्शन के माध्यम से आप अपने दूसरे बैंक अकाउंट में मनी ट्रांसफर कर सकते हैं जो आपके फोनपे में जोड़ा हुआ होगा। यहाँ आपको अपने उस बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करना है जिससे पैसे काटेंगे यानि कि जिस भी अकाउंट से मनी ट्रांसफर करनी है उसे सेलेक्ट करें फिर अमाउंट डालें फिर ‘PROCEED TO PAY’ पर क्लिक कर दें।
अब यहाँ जिस भी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने हैं उसे सेलेक्ट कर लें और फिर नीचे दिए ‘PAY’ पर क्लिक करके पेमेंट करदें। इससे आपके एक अकाउंट से पैसे कट जायेंगे और दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर जो जायेंगे।
फोनपे पर UPI ID कैसे बदलें (How to Change UPI ID in Phonepe)
- फोनपे पर UPI ID बदलने के लिए आपको वहीँ ऊपर साइड में दिए प्रोफाइल के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद थोड़ा नीचे आने के बाद आपको QR Codes के ऑप्शन में आना है। यहाँ आपको थोड़ा नीचे ‘UPI ID and Numbers’ के सामने दिए Manage पर क्लिक करना है।
- यहाँ थोड़ा नीचे UPI ID’s के section में आपको UPI ID के लास्ट में इन तीनों (@axl, @ybl या ibl) में से जिसे भी रखना चाहते हैं। उसके आगे दिए + के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आप Preferred ID में अपने अनुसार कोई भी नाम, नंबर या नाम और नंबर दोनों का कॉम्बिनेशन भी रख सकते हैं। अगर आपके द्वारा दर्ज किया गया नाम पहले से ही किसी ने ले रखा होगा तो आपको नीचे लाल रंग में Not Available लिख कर आ जायेगा। अगर वो नाम किसी नहीं इस्तेमाल किया होगा तो नीचे हरे रंग में Available लिख कर आ जायेगा।
- अब आपको Create पर क्लिक कर देना हैं इससे आपकी नयी UPI ID बन जाएगी।
फोनपे में यूपीआई पिन कैसे बदलें (How to Change UPI Pin In Phonepe)
फोन पे में UPI Pin बदलना बहुत ही आसान है। लेकिन अगर आपको अपना पिन बदलना है तो उसके लिए आपको पुराना वाला पिन पता हो तभी बदल सकते हैं। नहीं तो आपको अपना UPI PIN Reset करना होगा। आईये हम आपको UPI PIN Change करने और पिन को रिसेट करने का आसान तरीका बताते में।
- सबसे पहले ऊपर साइड में दिए प्रोफाइल में जाना है फिर। इसके बाद आपको ‘Payment Methods’ के सेक्शन में आपने जिस भी बैंक का पिन बदलना है, उसके ऊपर क्लिक कर दें।
- अब UPI PIN के सेक्शन में ‘Change’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना पुराना वाला पिन दर्ज करना होगा। पुराना यूपीआई पिन दर्ज करते ही नया PIN रखने के लिए ऑप्शन आ जायेगा। अब आप जो भी पिन रखना चाहते हैं। उसके चार अंक दर्ज कीजिये। इसके बाद फिर से आपको एक बार वही PIN दर्ज करना है। इस तरह आपका UPI PIN चेंज हो जायेगा।
- UPI PIN RESET करने के लिए बस आपको Change के साइड में दिए RESET बटन पर क्लिक करना है। फिर आपको अपने एटीएम के आखरी 6 अक्षर दर्ज करने हैं। और फिर आगे ATM से MM में एटीएम का एक्सपायरी Month और YY में एटीएम के एक्सपायरी Year दर्ज करके ‘Proceed’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप अपना कोई भी नया UPI PIN रख सकते हैं।
फोनपे से बैंक अकाउंट कैसे निकाले । How to Remove Bank account from Phonepe
कभी कभी हम अपने ऐसे बैंक अकाउंट को इस ऐप में एड कर लेते हैं जो हम नहीं करना चाहते थे और अब हम उस अकाउंट को हटाना चाहते है। तो इस ऐप से बैंक अकाउंट को हटाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने हैं।
- फ़ोन पे में ऊपर साइड में दिए प्रोफाइल के बटन पर क्लिक करें।
- ‘Payments Methods’ के सेक्शन में सबसे नीचे दिए ‘View All Payment Methods’ पर क्लिक करें
- अब आपको वो सभी अकाउंट दिखेंगे जिनको अपने इस ऐप में एड किया होगा।
- अब जिस बैंक अकाउंट को आप हटाना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- उस बैंक अकाउंट की डिटेल खुल जायेगी।
- यहाँ आपको सबसे नीचे दिए ‘Unlink bank Account’ बटन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको एक वार्निंग दिखेगी। अगर आप वाकय में अकाउंट को हटाना चाहते हैं तो ‘Unlink’ पर क्लिक कर दें। आपको वो बैंक अकाउंट फोनपे से हट जायेगा।
Note: बैंक अकाउंट को हटाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उस अकाउंट से सम्बंधित कोई Autopay न लगा हो। कोई पेमेंट न अटकी हुई हो। अगर कोई पेमेंट अटकी हुई है। तो पहले उसे कम्पलीट हो जाने दें। तब अकाउंट को अनलिंक करें। नहीं तो रिफंड होने में दिक्कतें आ सकती हैं।
फोनेपे ऐप के फायदे (PhonePe app ke Fayde)
पहले यह ऐप सिर्फ पेमेंट करने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है था। लेकिन अब इस के कई फायदे हैं जिससे आप के ही ऐप के इस्तेमाल से अपने कई काम कर सकते हैं। आईये इस ऐप के फायदों के बारे में जानते हैं।
- पेमेंट / मनी ट्रांसफर करना बेहद तेज और आसान है।
- इस ऐप से जितने भी अकाउंट लिंक हैं आप उनका बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- अपने एक बैंक से दूसरे बैंक में भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इस ऐप का इस्तेमाल करके कई तरह के बिल पैमेंट, रिचार्ज, EMI और Donation भी कर सकते हैं।
- इस ऐप के माध्यम से अब आप Mutual Fund, Gold, Silver आदि में आसानी से इन्वेस्ट कर सकते हैं।
- इस ऐप से ही आप घर बैठे Term Life, Bike, Car, Health, Accident का इन्शुरन्स करवा सकते हैं।
- इस ऐप से ही आप यात्रा के लिए Flights, Bus, Trains और Hotels आदि बुक कर सकते हैं।
- इस ऐप से ही आप OTT के सब्सक्रिप्शन और इसके साथ कई तरह के अन्य ऐप जैसे Byjus, Apollo 24|7, Pocket FM आदि के subscription ले सकते हैं।
- इस ऐप में history से अपनी नयी से लेकर पुरानी पेमेंट की हिस्ट्री को Categories और Filter के माध्यम से छांट कर देख सकते हैं।
- फोनपे में UPI Lite – PIN less Payment का ऑप्शन मिलता है जिससे आप 500 रूपये तक की पेमेंट बिना पिन डाले ही कर सकते हैं।
- इस ऐप से ही आप Swiggy, ITR Filing, Apollo Pharmacy, Delhi Metro जैसे कई तरह की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- अपनी सुविधा अनुसार आप इस ऐप का थीम Light या Dark रख सकते हैं।
- इस ऐप को कुल 11 भाषाओँ में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- अगर आप इस ऐप को अपने किसी दोस्त के साथ शेयर करते हो और वो अकाउंट बना कर पहला पेमेंट कर लेता है तो आपको 200 रूपये कैशबैक मिलते हैं।
- इस ऐप को सुरक्षित करने के लिए अपना स्क्रीनलॉक / बायोमेट्रिक लॉक और पासवर्ड लगा सकते हैं।
FAQs
क्या फोनपे के लिए कोई चार्ज है?
इसका जवाब है नहीं भी और हाँ भी, क्योंकि फोनपे के माध्यम से यदि आप UPI से सम्बंधित लेन देन करते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता। UPI लेनदेन फ्री हैं। लेकिन यदि आप अन्य कोई सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको चार्ज देना पड़ सकता हैं। जैसे यदि आप फोनपे से मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो आपको कम से कम 2 रुपए चार्ज के रूप देने पड़ेंगे।
फोन पे से क्या होता है?
फोनपे एक ऐसा ऐप है जिसके ज़रीये डिजिटली पेमेंट करना काफी आसान है। यह ऐप कई तरह की सर्विसेज और पेमेंट के ऑप्शन अपने कस्टमर्स को प्रदान करता है। आप इस ऐप की सहायता से आप दूकान पर पेमेंट कर सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं, कई तरह के बिल जमा कर सकते हैं, कई तरह के रिचार्ज कर सकते हैं। इसके आलावा और भी कई तरह की सर्विसेज इस ऐप पर उपलब्ध हैं।
फोनपे का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
फोनपे का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक खता से लिंक होना चाहिए और आपका एटीएम बना हुआ होना चाहिए। इसके बाद आपको प्लेस्टोर से फोनपे को इनस्टॉल करना हैं। मेरे द्वारा इस आर्टिकल में बताये गए स्टेप को फॉलो करके अकाउंट बनाना है, KYC करनी है, UPI पिन करना है। बस लीजिये अब आप फोनपे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फोनपे के मालिक कौन है?
पेज पेयमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फोनपे का मालिक है। जिसे हम लोग आमतौर पर PPIPL के रूप में जानते हैं। यह एक भारतीय कंपनी है जो डिजिटल पेमेंट सेवाएं प्रदान करती है। इसका उद्देश्य है लोगों को आसानी से अलग अलग तरह के लेनदेन करने में मदद करना, जैसे कि पैसे भेजना, प्राप्त करना, बिल भुगतान करना आदि। यह एक प्रमुख डिजिटल पेमेंट ऐप है। जिसका उपयोग लोग व्यापारियों से खरीदारी करने और आपस में पैसों को भेजने के लिए करते हैं।
क्या मैं बिना बैंक खाते के फोनपे का उपयोग कर सकता हूं?
नहीं, फोनपे का उपयोग करने के लिए आपको बैंक खाता की आवश्यकता होती है। फोनपे एक डिजिटल पेमेंट सेवा है जो आपको बैंक खाते के माध्यम से लेनदेन करने में मदद करती है। इसके लिए, आपको पहले अपना बैंक खाता एप्लिकेशन में जोड़ना होगा, और उसके बाद ही आप फोनपे का उपयोग कर सकते हैं। बैंक खाता ही आपके पैसे को संचालित करने और लेनदेन करने की जगह होती है। इसलिए, अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है, तो आप फोनपे का उपयोग नहीं कर सकते।
मैं बिना बैंक अकाउंट के फोनपे अकाउंट कैसे बना सकता हूं?
माफ़ कीजिए, बिना बैंक खाते के फोनपे अकाउंट बनाना संभव नहीं है। फोनपे एक ऐसी सेवा है जो आपको बैंक खाते के माध्यम से पेमेंट करने में मदद करती है। इसलिए, अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है, तो आप फोनपे अकाउंट नहीं बना सकते। बैंक खाता आपकी मदद करेगा अपने पैसे को सुरक्षित रखने और डिजिटल पेमेंट करने में। अगर आप एक बैंक खाता खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। वहां के कर्मचारी आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देंगे और आपको प्रक्रिया में मदद करेंगे।
फोनपे और गूगल पे में क्या अंतर है?
फोनपे में आप कई बैंक खाते जोड़ सकते हैं। जितने भी बैंक खाते आपके पास हों और जिन्हें आप उपयोग करना चाहते हों, उन सभी को आप फोनपे में जोड़ सकते हैं। इससे आपको एक ही ऐप्लिकेशन के माध्यम से अपने सभी खातों को संचालित करने की सुविधा मिलती है। इस तरह, आप अपने पसंदीदा बैंकों के साथ अकाउंट ऐड करके फोनपे का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपके पास कई बैंक खाते हैं, तो आप सभी को एक ही फोनपे ऐप्लिकेशन में एकत्रित कर सकते हैं।
फोनपे कस्टमर केयर नंबर क्या है? (phonepe customer care number toll free)
फोनपे के कस्टमर केयर नंबर इस प्रकार हैं 080-68727374 / 022-68727374. जब भी आपको फोनपे के कस्टमर केयर पर बात करनी हो तो हमेशा फोनपे की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए नंबर पर ही कॉल करें। फोनपे की ऑफिसियल वेबसाइट का कांटेक्ट पेज।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको फोनपे पर अकाउंट बनाना, UPI Pin बनाना और KYC करना आगया होगा। मुझे उम्मीद है आपको PhonePe Kaise Chalu Kare? इस सवाल का जवाब भी मिल गया होगा। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। और हमारी वेबसाइट से जुडी नयी अपडेट पाने के लिए और खुद को टेक सम्बन्धी जानकारी से अपडेट रखने के लिए साइड में लाल रंग के घंटी के आइकॉन को जरूर दबाएं। हमारी वेबसाइट है – Sab Hindi Me