Apne Mobile Me Aadhar Card Ko Kaise Download Kiya Jaata Hai In Hindi | 2023
अगर आपने अभी अभी आधार कार्ड अपडेट करवाया है तो आधार कार्ड को अपडेट होने में 7 दिन लग जाते हैं। उसके बाद जब आप आधार कार्ड को निकलवाने के लिए Cyber Cafe पर जाते हैं तो वो आपसे 50 से 100 रुपए ले लेता है। अगर आप PVC आधार कार्ड बनवाते हैं तो जयादा पैसे भी देने पड़ जाते हैं।
![[ 3 Easy Methods ] ऐसे करें Mobile Me Aadhar Card Download 2023 में](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/08/Mobile-Me-Aadhar-Card-1024x536.webp)
लेकिन इस आर्टिकल में आप Mobile और Computer दोनों से Free में आधार कार्ड डाउनलोड करना तो सीखेंगे ही इसे आलावा 50 रूपये में Official Website से PVC Aadhaar Card कैसे बनवाना है ये भी सीखेंगे। और ये PVC Card आपके घर पर डाक द्वारा आएगा। इस प्रक्रिया को अच्छे से समझने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
प्रश्न – अपडेट के बाद मैं अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
जवाब – अपडेट करवाने के बाद आप mAadhaar App या myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट से अपना आधार कार्ड बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं Apne Mobile Me Aadhar Card Ko Kaise Download Kiya Jaata Hai In Hindi
अपडेट के बाद Apne Mobile Me Aadhar Card Ko Kaise Download Kiya Jaata Hai in Hindi
![[ 3 Easy Methods ] ऐसे करें Mobile Me Aadhar Card Download 2023 में](https://sabhindime.in/wp-content/uploads/2023/08/Mobile-Me-Aadhar-Card-2-1024x427.webp)
अपडेट के बाद आधार कार्ड को डाउनलोड करने के कुछ तरीके है। जिनमे से किसी को भी फॉलो करके आप खुद ही अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ये तरीके इस प्रकार है।
- myaadhaar App से
- myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट से
वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए भी कुछ तरीके हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से अपडेट के बाद अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Photo Se Video Kaise Banaye | अपनी फोटो से वीडियो कैसे बनाएं?
mAadhaar App से Apne Mobile Me Aadhar Card Ko Kaise Download Kiya Jaata Hai in Hindi
mAadhaar App से अपडेट के बाद आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको निम्न दिए स्टेप्स को फॉलो करना है। लेकिन उससे पहले अगर आप आधार कार्ड का प्रिंटआउट निकलवाना चाहते हैं जिसे साइबर कैफे वाले लैमिनेशन करके देते हैं और 50 से 100 रूपये ले लेते हैं। लेकिन आप इतने रूपये में ऑफिसियल वेबसाइट से PVC कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया जानने के लिए “PVC आधार कार्ड क्या होता है? मोबाइल से PVC आधार कार्ड कैसे बनाया जाता है?” जरूर पढ़ें।
mAdhar App से आधार कार्ड का PDF डाउनलोड करने के लिए बस नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1 – App में Login करें।
- Playstore से mAadhaar App को डाउनलोड कर लें और App को ओपन करें।
- सभी Permission को Allow करके नीचे Skip पर क्लिक करें फिर I Consent पर कर दें।
- अब आपको अपनी भाषा सेलेक्ट करनी है फिर Continue पर Click कर दें।
- अब आपको वो नंबर यहाँ एंटर करना है जो आपके आधार में लगा है। उस नंबर पर OTP आएगा।
- OTP एंटर करने के बाद Submit पर क्लिक कर दें।
Step 2 – Aadhaar कार्ड download करें।
- App में लॉगिन करने के बाद आपको Download Aadhaar के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद Regular Aadhar के बटन पर क्लिक कर देना है।
- आप आपके सामने तीन Option खुलेंगे इसमें से अगर आपको Aadhar Number पता है तो पहला ऑप्शन सेलेक्ट करें। आपने अपडेट कावाया है इसलिए तीसरा ऑप्शन चुनें जो Enrolment ID Number है।
- अब आपको अपनी 14 अंकों की Enrolment ID भरनी है। उसके बाद Date भरनी है फिर आपको Time भरना है इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करके Request OTP पर क्लिक कर देना है। आधार कार्ड अपडेट करवाने पर या नया बनवाने पर जो रिसीविंग मिलती है उसमें ये सारी डिटेल होती है।
- OTP भरने के बाद Verify पर क्लिक करें। इसके बाद आपके पास Important Notice का पेज खुल जाएगा। इसमें आपके आधार कार्ड के पासवर्ड की जानकारी होती है। यहाँ नीचे दिए Open बटन पर क्लिक करदें।
- आपके Aadhaar कार्ड का PDF खुल जाएगा लेकिन यह पासवर्ड मांगेगा।
- आपका पासवर्ड इस तरह होता है। जैसे आपका नाम Ravi है और आपका जन्म का साल 2001 है तो बड़े अक्षरों में रवि और आपके जन्म का साल। तो आपका पासवर्ड RAVI2001 होगा।
इस प्रकार आप मोबाइल में अपडेट के बाद अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट से Apne Mobile Me Aadhar Card Ko Kaise Download Kiya Jaata Hai in Hindi
इसके लिए आपको अपने मोबाइल के Google Chrome में जाना है और वहां जाकर आपको myaAadhaar .uidai.gov.in टाइप करना है या इस लिंक पर क्लिक करके भी आप आधार कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
यहाँ आपको Login पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Aadhar Number और Captcha एंटर करना है और Send OTP पर क्लिक कर देना है। OTP एंटर करने के बाद आप आधार के Dashboard पर आ जायेंगे।
यह भी पढ़ें:- ChatGPT Se Paise Kaise Kamaye | 10 Best Free Methods | घर बैठे
यहाँ आपको Download Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपके आधार कार्ड की डिटेल खुल जाएगी जैसे नाम, जन्म तिथि और पता आदि। अब आपको नीचे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर देना है।
आपका आधार कार्ड PDF Format में Download हो जाएगा।
दोस्तों अगर आप इस पीडीऍफ़ का प्रिंटआउट निकलवाएंगे तो आपको 20 से 50 रूपये तक देने पड़ सकते हैं। इसके बजाए आप PVC Aadhar Card के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसे जानें के लिए आगे जरूर पढ़ें।
PVC आधार कार्ड क्या होता है? मोबाइल से PVC आधार कार्ड कैसे बनाया जाता है?
PVC Aadhaar Card एक प्लास्टिक का आधार कार्ड होता है। जैसे पैन कार्ड होता है। ऑफिसियल वेबसाइट से इसे बनवाने का कारण ये है कि यह हर जगह मान्य है। जल्दी खराब भी नहीं होता। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी बस।
इसे बनाने के लिए आपको ऊपर बताये तरीके से myaAadhaar .uidai.gov.in लॉगिन कर लेना है। लॉगिन करते ही दूसरे ऑप्शन में आपको Order PVC Aadhaar Card के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब आपके आधार कार्ड की पूरी डिटेल खुल जायेगी। यहाँ आपको नीचे दिए Next बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको “i hereby confirm” पर क्लिक करना है और नीचे दिए Make Payment बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आप जिस भी माध्यम से पेमेंट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करना है और पेमेंट कर देनी है। जैसे मान लीजिये अपने GPay को सेलेक्ट किया इसके बाद आपने Gpay में जाना है। वहां जाने के बाद आपको पेमेंट की नोटिफिकेशन आ जाएगी। बस आपको Pay पर क्लिक करके पेमेंट कर देनी है।
पेमेंट कन्फर्म होने के बाद आपका PVC Aadhaar Card के लिए आवेदन हो जायेगा। और यह आपके पास 15 से 20 दिन डाक द्वारा आ जायेगा। आप myaadhaar .uidai.gov.in वेबसाइट पर दुबारा लॉगिन करके अपने PVC Aadhar Card का स्टेटस देख सकते हैं।
निष्कर्ष
आपके सवाल “अपडेट के बाद मैं अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?” इसके लिए आपको बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।
Step 1.अपने मोबाइल में Google Chrome से MyaAadhaar .uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
Step 2. अपना Aadhaar Number डाल कर लॉगिन करें।
Step 3. Download Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करदें।
Step 4. अब Download Button दबाकर अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर लें।
इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से Apne Mobile Me Aadhar Card PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और आप आधार कार्ड डाउनलोड करना और PVC आधार कार्ड के लिए आवेदन करना भी सीख गए होंगे। हमारी वेबसाइट sabhindime.in पर अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।