(Best Way) Computer Par Hindi Typing Kaise Kare | 2024
मोबाइल में हिंदी टाइपिंग करना तो बहुत ही आसान है लेकिन अगर कंप्यूटर में आप हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो ये भी आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इस आर्टिकल मैंने डिटेल में बताया है कि कैसे आप अपने Computer par hindi typing kaise kare। यह पूरा आर्टिकल इसी विषय पर है।

आपका सवाल है – मैं कंप्यूटर में इंग्लिश कीबोर्ड से हिंदी कैसे टाइप करूँ? – Google Input Tools और Google Docs की मदद से आप कंप्यूटर या लॅपटॉप में इंग्लिश कीबोर्ड से हिंदी में टाइप कर सकते हैं।
तो इस आर्टिकल में आप जानेंगे। कि आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे कर सकते हैं।
मैं कंप्यूटर या लैपटॉप में इंग्लिश कीबोर्ड से हिंदी कैसे टाइप करूँ?
दोस्तों Computer me hindi type करना उतना ही आसान है जितना मोबाइल में Hindi me typing करना। यहाँ मैंने ऐसा तरीका बताया जिससे आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में बहुत ही आसानी से हिंदी में टाइपिंग कर सकेंगे।
बस आपको कुछ चीज़ों की जरुरत होगी। वो है एक कंप्यूटर या लैपटॉप, एक इंटरनेट कनेक्शन आपके मोबाइल का हॉटस्पॉट भी चलेगा। इसके अलावा आपको एक गूगल अकाउंट चाहिए जिसके जरिए आप गूगल डॉक्स को यूज़ कर पाएंगे। और अपने कंप्यूटर पर हिंदी में टाइप कर पाएंगे।
Google Docs क्या है? और इसमें हिंदी में टाइप कैसे करते हैं?
दोस्तों गूगल डॉक्स गूगल का ही एक प्रॉडक्ट है जिसमे आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह ही किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट बना सकते हैं और उस पर काम कर सकते हैं।

लेकिन यह एक ऐसा ऑनलाइन टूल है जिसके जरिए आप अपने डॉक्यूमेंट्स को हिंदी में टाइप तो कर ही सकते हैं साथ में उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। इसमें कई तरह के Addons भी मिलते हैं जिन्हें Add करके आप document को पहले से एडवांस बना सकते हैं।
गूगल का ही एक टूल है Google Input Tools। जिसके जरिए गूगल डॉक्स पर हिंदी में टाइपिंग की जाती है। गूगल डॉक्स ही नहीं आप इस टूल की मदद से। और भी कई ऑनलाइन टूल्स पर हिंदी में टाइप कर सकते हैं। जैसे कि गूगल शीट्स और गूगल स्लाइड्स आदि।
Google Input Tool क्या है और इससे Computer Par Hindi Typing Kaise Kare
जैसा कि अभी आपने जाना के Google Input Tool एक ऐसा टूल है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन कहीं पर भी हिंदी में टाइप कर सकते हैं। तो दोस्तों यह टूल एक्सटेंशन के रूप में आप के किसी भी ब्राउज़र जैसे कि Google Chrome और Microsoft Edge आदि में ऐड हो जाता है।

जिसके बाद आपको इसमें अपनी उस भाषा को ऐड करना होता है जिस में टाइप करना चाहते हैं। जैसे कि अगर आपको हिंदी में टाइप करना है तो आप इंग्लिश और हिंदी भाषा दोनों को ऐड करेंगे।
इसके बाद जब भी कभी आप Hindi me Typing करेंगे तब आपको इस टूल की एक्सटेंशन में जाकर हिंदी सेलेक्ट करनी है और जब आपको इंग्लिश में टाइपिंग करनी होगी तब आप उसमें इंग्लिश को सेलेक्ट करनी है।
हिंदी टाइपिंग के लिए Google Input Tool को कैसे Setup करें?
आप अपने कंप्यूटर के किसी भी ब्राउज़र में Google Input Tools को ऐड कर सकते हैं। अपने ब्राउज़र में इस टूल की एक्सटेंशन को ऐड करना बहुत ही ज्यादा आसान है। इसे अपने कंप्यूटर के किसी भी ब्राउज़र में ऐड करने के लिए बस आपको निम्न दिए 7 स्टेप्स को फॉलो करना है।
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर के किसी भी ब्राउज़र को खोलें और सर्च करें। Chrome Web Store।
- पहले लिंक पर क्लिक करने के बाद आप क्रोम के वेब स्टोर पर आ जाएंगे। यहाँ आपको साइड में दिए हुए सर्च बॉक्स में Google Input Tool सर्च करना है। और फिर कीबोर्ड का Enter बटन दबा देना है।
- अब आप देखेंगे साइड में गूगल इनपुट टूल्स शो करेगा। उस पर आपको क्लिक करना है। और इसके बाद Add To Chrome बटन पर क्लिक कर देना है।
- बटन पर क्लिक करते ही कुछ प्रोसेसिंग के बाद। यह आपके ब्राउज़र में ऐड हो जाएगा।
- अब आपको अपने ब्राउज़र में Extension के ऑप्शन पर क्लिक करना है और वहाँ पर गूगल इनपुट टूल्स पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक्सटेंशन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आप इस टूल की सेटिंग में आ जाएंगे यहाँ आपको वो हिंदी भाषा सेलेक्ट करनी है जिसके आगे हिंदी का अ बना ( अ हिन्दी ) हो।और। इंग्लिश वो वाली सेलेक्ट करनी है जिसके आगे कीबोर्ड बना हो।
- इस तरह आपके ब्राउज़र में ये एक्स्टेंशन ऐड हो जाएगी। आप चाहे तो इस टैब को बंद भी कर सकते हैं।
Extension ऐड करने के बाद Computer Par Hindi Typing Kaise Kare
जब आप ऊपर बताए गए तरीके को फॉलो करके एक्सटेंशन को अपने ब्राउज़र में ऐड कर लेते हैं। तब आपको ब्राउज़र पर Google Docs सर्च करना है। और गूगल डॉक्स को खोल लेना है। इस तरह आप गूगल डॉक्स में आ जाएंगे।
गूगल डॉक्स में आने के बाद आपको Blank सेलेक्ट कर लेना है। अब आपको अपने ब्राउज़र के एक्सटेंशन के बटन पर क्लिक करना है और इस टूल की इक्स्टेन्शन पर क्लिक कर अ वाली हिंदी ( अ हिन्दी ) पर क्लिक कर देना है। यहाँ से हिंदी का ऑप्शन सेलेक्ट हो जाएगा।
अब आप जो भी कीबोर्ड से टाइप करेंगे वो यहाँ पर हिंदी में टाइप होगा। जैसे मान के चलिए आप बोर्ड में इंग्लिश से kya लिखते हैं। तो आप देखेंगे, आपके पास एक छोटी सी विंडो खुलेगी जिसमें कई तरह के हिंदी के शब्दों के ऑप्शन होंगे।
अब इसमें से जिस भी शब्द को आप टाइप करना चाहते हैं उसको आप सेलेक्ट कर ले या फिर आप स्पेस दबाकर डायरेक्ट भी टाइप कर सकते हैं।
Faq
Hindi typing sikhne ka aasan tarika?
आप MS Word में Kruti Dev Font डालकर। हिंदी टाइपिंग सीख सकते हैं।
कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग करने का आसान तरीका क्या है?
आप Google Input Tools की वेबसाइट पर जाकर इस टूल की एक्सटेंशन को Google Chrome में डाउनलोड करके Google Docs में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का यह बहुत ही आसान तरीका है।
कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए ms word में कौनसा फॉण्ट डालें?
कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए Kruti Dev फॉण्ट का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करते हैं। इसके बारे में अच्छे से जान गए होंगे। इसमें मैंने आपको बताया कि कैसे हिंदी typing करने के लिए Google Docs और Google Input Tool का इस्तेमाल कर सकते है।
जिसके ज़रिये आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपने कंप्यूटर पर हिंदी में टाइप कर सकते है। और Google Docs पर ऊपर दिए शेयर बटन से आप शेयर भी कर सकते हैं।
मुझे उम्मीद इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जरूर आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा। हमारी वेबसाइट Sab Hindi Me पर अपना कीमती समय देने के लिए आपका धन्यवाद।