मोबाइल से खतौनी कैसे निकाले | khatauni kaise nikale mobile se | 2023
दोस्तों खतौनी एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरुरत हमें कभी कभी तो पड़ती ही है। इसे लेने के लिए कुछ सालों पहले हमें अपने तहसील के कई चक्कर लगाने पड़ते थे।
लेकिन जब से सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत अलग अलग पोर्टल बनाकर कई प्रकार के डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन किया गया तब से हमें डॉक्यूमेंट निकालने में काफी आसानी हो गयी है।
बहुत से लोगों के यह पता ही नहीं है कि वह अपने मोबाइल से खतौनी कैसे निकाले। जिस वजह से वह दफ्तरों के और साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहते हैं। इस आर्टिकल मैं मैंने पूरी डिटेल में बात की है कि आप अपने मोबाइल से खतौनी कैसे निकाल सकते हैं।
इस आर्टिकल में आपको आपके सवाल Khatauni Kaise Nikale Mobile Se का उत्तर मिलेगा। और आप आसानी से मोबाइल से खतौनी निकालना सीख जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
यह भी जरूर पढ़ें – घर बैठे ही मात्र 5 मिनट में मोबाइल से नापें खेत | 2023
Khatauni Kaise Nikale Mobile Se (खतौनी कैसे निकाले)
मोबाइल से खतौनी निकालना बहुत ही आसान है आप अपने किसी भी मोबाइल से अपने या किसी दूसरे की खतौनी आसानी से निकाल सकते हैं। बस इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना है।

मोबाइल से खतौनी कैसे निकालें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
मोबाइल से खसरा खतौनी निकालने के लिए आपको एक मोबाइल और एक इंटरनेट चाहिए जिससे आप मोबाइल से ऑनलाइन खसरा खतौनी निकालेंगे। आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना है।
Step 1 .
- सबसे पहले आपको अपने गूगल क्रोम पर जाना है।

- अब आपको Up Bhulekh सर्च करना है।
- अब आप upbhulekh.gov.in वेबसाइट पर पहुँच जाएंगे।

- यहाँ आपको अपना जनपद सेलेक्ट करना है।

- अब आपके सामने जिले के सभी तहसीलों की लिस्ट आ जाएगी।

- इसमें आपको अपनी तहसील को सेलेक्ट करना है।
- तहसील सेलेक्ट करते ही साइड में उस तहसील के सभी गावों की लिस्ट आ जाएगी।

- अब आपको साइड में दिए ‘ग्राम का अक्षर चुने’ इस ऑप्शन में अपने गांव के नाम का पहला अक्षर सेलेक्ट करना है।
- अब आपके सामे आपके द्वारा सेलेक्ट किये अक्षर से शुरू होने वाले गाँव की लिस्ट खुल जायेगी।
- अब इसमें से आपको अपना गाँव सेलेक्ट कर लेना है।
यह भी जरूर पढ़ें – Mobile Se Ration Card Kaise Check Kare
स्टेप 2.

- अब यहाँ आपको अपनी खतौनी निकालने के लिए चार ऑप्शन मिलेंगे। खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें, खाता संख्या द्वारा खोजें, खातेदार के नाम द्वारा खोजें, नामांतरण दिनांक से खोजें
- अब आपको अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक ऑप्शन पर सेलेक्ट करना है।
स्टेप 3.
- उदहारण के लिए आपने तीसरे ऑप्शन पर क्लिक किया तो यहाँ आपको नीचे दिए हिंदी के वर्णों से सर्च बॉक्स में खातेदार का नाम दर्ज करना है और खोजें पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके द्वारा दर्ज की गयी गाटा संख्या से सम्बंधित गाटा संख्या आ जाएगी। उसे सेलेक्ट कर लेना है। और उद्धरण देखें पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और Continue पर क्लिक कर देना है।
- आपकी खतौनी खुल जायेगी।
यह भी जरूर पढ़ें – Mobile Se Bijli Bill Kaise Nikale (UPPCL)
मोबाइल से खतौनी डाउनलोड कैसे करें।
दोस्तों जब आप मोबाइल में अपनी खतौनी निकाल लेते हैं तो अब जो दिक्कत आती है वो है इसे डाउनलोड कैसे किया जाये। क्योंकि इसमें डाउनलोड करने के लिए कोई ऑप्शन नहीं होता। लेकिन फिर भी आप अपने मोबाइल से अपनी खतौनी को डाउनलोड कर सकते हैं।
सिर्फ खतौनी ही नहीं आप कोई भी डॉक्यूमेंट जिसमें डाउनलोड का बटन न दिया उसे डाउनलोड कर सकते हैं वो भी पीडीऍफ़ फॉर्मेट में। इसके लिए बस आपको निचे दिए आसान स्टेप फॉलो करने हैं।
- जब आपकी खतौनी खुल जाए तब आप उसे एक बार चेक करलें।
- अब आपको गूगल क्रोम में ऊपर दिए 3 बिंदुओं पर क्लिक करना है।
- अब आपको शेयर बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने शेयर करने के लिए काई ऑप्शन खुल जाएंगे।
- इनमें से आपको Print वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- Print वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप print वाले पेज पर आजायेंगे।
- यहाँ आपको डाउनलोड बटन पर लिखे PDF पर क्लिक करना है।
- आपकी खतौनी पीडीऍफ़ फॉर्मेट में आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जायेगी।
- अब इसको आप अपने नजदीकी किसी भी कंप्यूटर सेण्टर से मात्रा 10 रूपये या उससे भी काम में प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं।
video Khatauni Kaise Nikale Mobile Se
FAQs
भूलेख खतौनी नाम से कैसे निकाले?
जब आप Up Bhulekh की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने जिले, तहसील और ग्राम को चुन लेते हैं तो अब आपके पास अपनी खतौनी देखने के लिए चार ऑप्शन होते हैं इसमें से आपको ‘नाम से खतौनी खोजें’ सेलेक्ट करना है और दिए हुए शब्दों के टेबल से आखरों को चुन कर नाम लिख लेना है फिर खोजें या उद्धरण देखें पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप भूलेख खतौनी नाम से निकाल सकते हैं।
ग्राम पंचायत किसके नाम कितनी जमीन है कैसे देखें?
आप उप भूलेख पर जाकर नाम या गाटा संख्या द्वारा ग्राम पंचायत किसके नाम कितनी जमीन है यह देख सकते हैं।
मैं यूपी में अपनी जमीन का विवरण कैसे देख सकता हूं?
यूपी में अपनी जमीन का विवरण देखने के लिए सबसे पहले आपको गूगल क्रोम में Up Bhulekh सर्च करना है। इसके बाद जिला, तहसील और ग्राम का चुनाव करने के बाद आप गाटा संख्या, नाम, खता संख्या और नामांतरण तिथि द्वारा अपनी जमीन का विवरण देख सकते हैं।
यूपी में खतौनी नंबर क्या है?
प्रदेश के हर किसान को उसके नाम से रजिस्टर्ड जितनी भी जमीन है उस जमीन को एक नंबर दिया जाता है। जिससे किसान अपनी जमीन का पूरा विवरण ऑनलाइन देख सकता है। इसे यूपी में खतौनी नंबर कहते हैं।
जमीन किसके नाम पर है कैसे पता करें?
up bhulekh वेबसाइट पर जाकर खतौनी नंबर दर्ज करके जमीन किसके नाम पर है यह पता कर सकते हैं। बस उस जमीन की गाटा संख्या आपके पास होनी चाहिए।
मैं यूपी में खतौनी ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
आपको up bhulekh वेबसाइट पर जाना सम्बंधित डिटेल दर्ज करनी है। और आपकी खतौनी खुल जायेगी। अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें उत्तर प्रदेश?
up bhulekh एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसके माध्यम से जमीन का पुराना रिकॉर्ड देखा जा सकता है।
खाता खसरा कैसे देखें?
up bhulekh वेबसाइट पर जाकर अपने खेत से सम्बंधित डिटेल दर्ज करने के बाद आप आसानी से अपना खता खसरा देख सकते हैं।
पुरानी खतौनी कैसे निकाले उत्तर प्रदेश?
आपको सबसे पहले up bhulekh वेबसाइट पर जाना है। सम्बंधित डिटेल दरजी करनी है। उसके बाद आपको गाटा संख्या या नाम दर्ज करना है। आपकी खतौनी खुल जाएगी। इस प्रकार आप अपनी पुरानी खतौनी निकाल सकते हैं।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है आप इस आर्टिकल को पढ़कर मोबाइल से अपनी खतौनी निकालना सीख गए होंगे। यह बहुत ही आसान है। आपको सबसे पहले गूगल क्रोम में जाना है up bhulekh सर्च करना है।
अपना जिला सेलेक्ट करना, फिर अपनी तहसील सेलेक्ट करनी है, फिर आपको अपना ग्राम सेलेक्ट करना है, फिर आपको गाटा संख्या दर्ज करनी है या फिर आप खातेदार का नाम दर्ज करके भी खतौनी निकाल सकते हैं।
तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने और मेरी इस वेबसाइट पर अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।