कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से

कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल आज के समय में हर क्षेत्र में होता है। अक्सर आपको हर जगह अपने आस – पास कंप्यूटर का इस्तेमाल होता हुआ दिख ही जाएगा। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं और ये किस काम आते हैं। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से
Computer ke bhag

अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आपको यह जानना बेहद जरुरी है। तो दोस्तों इस आर्टिकल में आप इसी के बारे में जानेंगे कि computer ke bhag के बारे में कि कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन से हैं?, कंप्यूटर के सभी भागों का क्या काम होता है? और ये कैसे काम करते हैं?

इस आर्टिकल के माध्यम से इन सभी के बारे में हम डिटेल में बात करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? (Computer ke bhag)

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है। जब हम अलग अलग इनपुट और आउटपुट उपकरणों को आपस में कनेक्ट कर देते हैं। तो इन उपकरणों के संयुक्त रूप को ही हम लोग कंप्यूटर कहते हैं। यह सभी उपकरण कंप्यूटर को वो भाग होते हैं जो कंप्यूटर में अलग अलग काम करने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। 

कंप्यूटर के मुख्यतः दो भाग होते हैं। जिस वजह से ही कंप्यूटर को कंप्यूटर कहा जाता है। यह हैं Hardware और Software . हार्डवेयर भाग के अंतर्गत सभी Input और Output डिवाइस आते हैं। इन्हें विस्तार से समझते हैं। 

कंप्यूटर के हार्डवेयर भाग क्या हैं? इसके अंतर्गत कंप्यूटर के कौन से भाग आते हैं। 

सामान्यतः ऐसी कोई भी चीज़ जिसे हम देख सकते हैं और छू सकते हैं उसे hardware कहते हैं। वह सभी उपकरण जो कंप्यूटर में लगे होते हैं या कंप्यूटर का हिस्सा होते हैं जिन्हें हम देख एवं छू सकते हैं। उन्हें हम कंप्यूटर के हार्डवेयर भाग कहते हैं। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से
computer ke kitne bhag hain

हार्डवेयर भाग के अंतर्गत कुछ ऐसे उपकरण आते हैं जो कंप्यूटर के लिए अति आवश्यक होते हैं। बिना इन उपकरणों के कंप्यूटर का कोई अस्तित्व नहीं होता। या यूं कहें कि इन सभी उपकरणों के बिना कंप्यूटर अधूरा है। 

अगर इन उपकरणों में से किसी भी उपकरण को हटा दिया जाए तो कंप्यूटर सही से काम ही नहीं कर पायेगा या फिर बिलकुल भी काम नहीं कर करेगा। यह उपकरण इस प्रकार हैं। 

  • RAM
  • ROM 
  • GPU 
  • Processor
  • Motherboard 
  • Input Device
  • Output Device 

आईये अब इनके बारे में जानते हैं यह क्या हैं। और यह किस काम आते हैं। 

RAM (रैम)

RAM का full form Randon Access Memory है। इसे वर्सटाइल मेमोरी या Temporary Memory भी कहते हैं। जैसे इसका नाम है इसका काम भी ठीक उसी तरह है। जब भी हम कंप्यूटर में किसी एप्लीकेशन को Run करते हैं। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - RAM Image
Computer ke bhag – RAM

और उसमें काम करते हैं तो उस दौरान डाटा को RAM Temporarly स्टोर कर लेती है। जब हम उस एप्लीकेशन के डाटा को Save किये बिना ही बंद करदें। 

तो RAM में प्रोसेस हो रहा डाटा भी डिलीट हो जाता है। रैम में कोई डाटा तब तक ही स्टोर रहता है जब तक हम किसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। यह एक लम्बे कार्ड की तरह होती है जो Motherboard में लग जाती है। 

ROM (रोम)

ROM का फुल फॉर्म Read Only Memory है। यह ऐसी मेमोरी होती है। जिसमें एक बार डाटा स्टोर कर दिया जाए तो उसे हम दुबारा एडिट नहीं कर सकते। इस तरह  मेमोरी में ऐसे डाटा को स्टोर किया जाता है जिसको एक बार बनाने के बाद एडिट न करना हो। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - ROM
Computer ke bhag – ROM

उदहारण के तौर पर CD (Compact Disk) जो कि डाटा को स्टोर करने के काम आती थी। अब इसका इस्तेमाल कोई कोई ही करता है। इसमें अगर एक बार डाटा स्टोर क रदिया जाए तो उसे दुबारा एडिट नहीं किया जा सकता। 

Bootable Pendrive भी इसका एक अच्छा उदहारण है। क्योंकि जब हम operating system की ISO फाइल को इस Pendrive में इनस्टॉल कर दें तो इसे एडिट नहीं कर सकते। पेनड्राइव को इस्तेमाल करने के लिए फिर से इसे Bootable से Normal pendrive में कन्वर्ट करना पड़ेगा। 

GPU (जीपीयू)

GPU का फुल फॉर्म Graphical Processing Unit है। इसे कंप्यूटर में ग्राफिक्स से सम्बंधित कार्य जैसे हाई लेवल की फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई प्रोसेसर ऐसे हैं जिनमें यह पहले से ही लगा होता है। लेकिन इस तरह के प्रोसेसर महंगे होते हैं। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - GPU
Computer ke bhag – GPU

यह डिवाइस कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाले पिक्सेल को निर्धारित करता है। और यह तय करता है कि कितने पिक्सेल में ग्राफिक्स को दिखाना है। इसके इस्तेमाल से ग्राफिक्स की क्वालिटी कहीं ज़्यादा बढ़ जाती। 

इसके इस्तेमाल से कंप्यूटर के प्रोसेसर पर ज़्यादा लोड नहीं पड़ता। हाई लेवल के कार्य करने पर प्रोसेसर प्रोसेसिंग करता है और GPU ग्राफिक्स से समबधित कार्यों को हैंडल करता है। 

Processor

कंप्यूटर का करता धर्ता यही होता है। Processor को कंप्यूटर का दिमाग भी कहते हैं। इसके बिना कंप्यूटर चलाना असंभव है। कंप्यूटर में हर तरह की प्रोसेसिंग का काम प्रोसेसर ही करता है। इसे भी CPU यानि कि Central Processing Unit कहते हैं।

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - Processor
Computer ke bhag – Processor

कंप्यूटर में गणना करने, निर्णय लेने, अन्य डिवाइस को कण्ट्रोल करने का काम भी इसी का होता है। प्रोसेसर लाखों ट्रांसिस्टर से बना होता है। जिस प्रोसेसर में सबसे ज़्यादा कोर होते हैं वह प्रोसेसर उतने ही ज़्यादा कार्य एक साथ कर सकता है। विकिपीडिया के अनुसार प्रोसेसर में कोर एक प्रोसेसिंग की यूनिट है जो दिए गए निर्देशों को स्वतन्त्र रूप से निष्पादित कर सकती है।    

Motherboard

यह बड़े अकार का एक सिलिकॉन बोर्ड होता है। जिसमें कई तरह के छोटे बड़े कॉम्पोनेन्ट लगे होते हैं। इसे Motherboard कहते हैं। यह कंप्यूटर का सर्किट बोर्ड होता है। इसमें कई सारे पोर्ट दिए होते हैं। जिसमें अलग अलग डिवाइस कनेक्ट हो जाते हैं। जैसे USB Port, Mouse Port, Keyboard Port, VGA Port आदि। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - Motherboard
Computer ke bhag – Motherboard

यह एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड होता है। जो सभी डिवाइस को एक साथ कनेक्ट करता है। इसी की वजह से सभी इनपुट और आउटपुट डिवाइस आपस में कनेक्टेड रहते हैं। 

यह भी जरूर पढ़ें: [पाँच तरीके] Samsung Mobile Me Screenshot Kaise Le | 2024, सैमसंग मोबाइल में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं

Input Device

ऐसे डिवाइस जिनकी मदद से कंप्यूटर में किसी प्रकार की इंस्ट्रक्शन या इनपुट दी जाती है उसे Input Device कहते हैं। हर इनपुट डिवाइस को अलग अलग तरह की इनपुट देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - Input Device
Computer ke bhag – Input Device

जैसे Keyboard का इस्तेमाल टाइपिंग करके इनपुट देने के लिए, Mouse का इस्तेमाल करके Select, Drag, Drop और Click आदि की इनपुट देने के लिए और Barcode Reader का इस्तेमाल स्कैन करके Barcode की इनफार्मेशन देने के लिए। 

Input Device को आगे हम विस्तार से जानेंगे। 

Output Device

ऐसे डिवाइस जिनकी मदद से कंप्यूटर द्वारा आउटपुट दी जाती है उन्हें Output Device कहते हैं। इनसे हमें कई तरह की आउटपुट मिलती है। जैसे Monitor द्वारा जो भी स्क्रीन पर चल रहा है वो दिखता है। स्पीकर द्वारा साउंड के रूप में  उटपुट मिलती। प्रिंटर द्वारा किसी डॉक्यूमेंट की हमें Hard Copy के रूप में आउटपुट मिलती है। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - Output Device
Computer ke bhag – Output Device

यानि कि ऐसे डिवाइस जिनके द्वारा कंप्यूटर हमें रिजल्ट देता है ताकि हम उनको इस्तेमाल में ला सकें तो उन डिवाइस को आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। जैसे Printer, Speaker, Monitor आदि। आगे हम इसके प्रकारों के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

सीपीयू के कितने भाग होते हैं (Parts of CPU in Hindi)

CPU का फुल फॉर्म Central Processing Unit होता है। यह कंप्यूटर का सबसे मुख्या हिस्सा होता है। इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहते हैं। जिस तरह हमारा दिमाग काम करता है उसी तरह कंप्यूटर का CPU भी काम करता है। यह हमारे द्वारा दी गयी इनपुट को लेता है उसे प्रोसेस करता है। और फिर इसके बाद आउटपुट डिवाइस के माध्यम से परिणाम दे देता है। 

इसे प्रोसेसर, माइक्रोप्रोसेसर और संक्षेप में CPU कहते हैं। इसके तीन भाग होते हैं जिनके द्वारा यह हमारी इंस्ट्रक्शन के अनुसार प्रोसेसिंग करके परिणाम देता है। 

  • ALU (Arithmetic and Logic Unit)
  • CU (Control Unit)
  • Memory Unit

आईये अब तीनों को विस्तार से समझते हैं। 

ALU (Arithmetic Logic Unit)

ALU का फुल फॉर्म Arithmetic Logic Unit होता है। यह कंप्यूटर का ऐसा भाग है जिसमें अंकगणितीय और तार्किक क्रियाएं की जाती हैं। इन क्रियाओं मै जोड़ना, घटाना, गुना करना भाग करना तुलनात्मक कार्य एवं हाँ और ना जैसे कार्य शामिल होता है। यूजर द्वारा दी गयी इंस्ट्रक्शन में सेलेक्ट करना, तुलना करना और उचित परिणाम देना ALU का ही कार्य होता है। 

यानि कि कंप्यूटर का वह भाग जो कंप्यूटर में अंकगणितीय और तार्किक क्रियाओं को करता है उसे ALU (Arithmetic Logic Unit) कहते हैं। 

CU (Control Unit)

CPU के इस भाग को Control Unit कहते हैं और संक्षेप में CU कहते हैं। कंप्यूटर में होने वाले सभी कार्यों को कण्ट्रोल करने के काम इसी का होता है। यह CPU से कनेक्ट किये गए सभी device और आंतरिक processing को मैनेज और कण्ट्रोल करता है। 

CU यह सुनिश्चित करता है कि कंप्यूटर के CPU से कनेक्ट किये गए सभी Input Device, Output Device सही से काम कर सकें और यूजर का सभी डिवाइस से तालमेल बना रहे। कई बार इसे कंप्यूटर का मैनेजर भी कहा जाता है। क्यों कि यह कंप्यूटर के कार्यों को कण्ट्रोल एवं मैनेज करता है इसलिए। 

Memory Unit 

कंप्यूटर के सभी मेमोरी से संबधित कार्यों को CPU के Memory Unit द्वारा किया जाता है। जब यूजर कंप्यूटर में किसी एप्लीकेशन में काम कर रहा होता है। तो मेमोरी यूनिट में उस एप्लीकेशन के डाटा को पहले RAM में रखा जाता है।

 फिर परिणाम दिखाने के बाद जब यूजर डाटा को Save करता है तो मेमोरी Unit उस डाटा को ROM में स्टोर कर देता है। ताकि यूजर द्वारा बाद में कभी भी उस डाटा का इस्तेमाल किया जा सके। 

कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर भाग क्या हैं? यह कितने प्रकार के हैं

जिसे हम न तो छू सकें न महसूस कर सकें केवल देख सकें तो ऐसी चीज़ों को Software कहते हैं। यह कंप्यूटर का बहुत ही जरुरी भाग हैं। सॉफ्टवेयर की वजह से ही हम सभी इनपुट आउटपुट डिवाइस का इस्तेमाल करके कंप्यूटर को चला पाते हैं। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - Computer Software
कंप्यूटर के कितने भाग हैं

सॉफ्टवेयर से ही कंप्यूटर काम करने योग्य बनता है। क्योंकि सॉफ्टवेयर में इस तरह की प्रोग्रामिंग की गयी होती है। जिससे किसी डिवाइस को कैसे इस्तेमाल करना है। यह निर्धारित होता है। यह मुख्यता दो प्रकार के होते हैं System Software और Application Software. 

System Software क्या होते हैं?

System Software ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जो कंप्यूटर में लगे सभी हार्डवेयर डिवाइस के साथ तालमेल बनाने में और उन्हें इस्तेमाल में लाने के योग्य बनाते हैं। इन सॉफ्टवेयर को Operating System भी कहते हैं। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से - System Software
Computer ke bhag – System Software

जैसे हमारे स्मार्टफोन में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। Apple के स्मार्टफोन में IOS होता है। और हमारे कंप्यूटर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम Windows आदि। यह तीनों System Software के उदहारण हैं। 

Application Software 

ऐसे सॉफ्टवेयर जो मुख्यता किसी ख़ास काम को करने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। उन्हें Application Software कहते हैं। अलग अलग काम के लिए अलग अलग एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जाते हैं। इन सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करना या न करना यह पूरी तरह से यूजर के ऊपर निर्भर करता है। 

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? पूरी जानकारी विस्तार से
कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं

जैसे बेसिक Paint करने या चित्र बनाने के लिए Paint, Advance लेवल की फोटो एडिटिंग के लिए Photoshop, Documents को लिखने और एडिट करने के लिए Notepad, Wordpad और MS Word, आदि यह सभी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के उदाहरण हैं। 

कुछ अन्य Application Sofware के उदाहरण इस प्रकार हैं। 

  • VLC Media Player
  • Typing Master 
  • MS Excel 
  • Notepad 
  • Wordpad 
  • Microsoft Edge Browser 

कंप्यूटर के मुख्य भाग कितने होते हैं

FAQs

कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं?

कंप्यूटर के दो मुख्या भाग होता हैं।Hardware और Software। बाकी अन्य सभी भाग इन्ही दोनों के अंतर्गत आते हैं।

मेमोरी कितने प्रकार के होते हैं?

कंप्यूटर में मेमोरी तीन तरह की होती है। प्राइमरी मेमोरी, सेकेंडरी मेमोरी और Cache मेमोरी।

सॉफ्टवेयर की परिभाषा क्या है?

कंप्यूटर में काम करने के लिए कुछ ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो कंप्यूटर को चलने के लिए आवश्यक होते हैं। इन्हें सिर्फ देख जा सकता है। इन्हें न तो छु सकते हैं।

सॉफ्टवेयर का उदाहरण क्या है?

Windows, Android और IOS सिस्टम सॉफ्टवेयर के उदहारण हैं और Photoshop, MS Word Application Software के उदहारण हैं।

रैम का पूरा नाम क्या है?

RAM का पूरा नाम Random Access Memory होता है।

कंप्यूटर दिवस कब मनाया जाता है?

कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।

ROM का फुल फॉर्म क्या है?

ROM का फुल फॉर्म Read Only Memory होता है।

कंप्यूटर हार्डवेयर में क्या क्या आता है?

सभी input और output डिवाइस कंप्यूटर हार्डवेयर में आते हैं।


निष्कर्ष 

मुझे उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं? कंप्यूटर के मुख्य भाग कौन से हैं? इस प्रश्न का उत्तर मिल गया है। और आपको कंप्यूटर के भागों के बारे में भी अच्छी जानकारी मिल गयी होगी। 

इस आर्टिकल में हमें कंप्यूटर के कुछ मुख्या भागों की बात की। आपने जाना कंप्यूटर के दो मुख्य भाग होते हैं Hardware और Software. फिर आपने जाना इनके अंतर्गत कौन कौन से भाग होते हैं। आपने CPU के बारे में जाना। CPU के भागों के बारे में जाना। जैसे ALU (Arithmetic Logic Unit), CU Control Unit, Memory Unit आदि।  

तो दोस्तों अगर आपको कंप्यूटर से समबन्धित आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट जरूर करें मैं सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करूँगा। यह आर्टिकल आपको कैसे लगा इसके बारे में नीचे कमेंट में जरूर बताएं। और ‘Sab Hindi Me‘ वेबसाइट पर अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।

Telegram Group (Join Us)Join Now
Whatsapp Group (Join Us)Join Now


Spread the love

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.